सारण : हादसे में ऑटोचालक की मौत, सड़क जाम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

छपरा (सारण) : रिविलगंज थाना क्षेत्र के रिविलगंज बाजार के पास हाजीपुर से गाजीपुर जानेवाले एनएच 19 पर ट्रक और टेंपो के बीच टक्कर में घायल टेंपोचालक की मौत मंगलवार को हो गयी. इस घटना के खिलाफ आक्रोशित नागरिकों ने एनएच 19 को रिविलगंज बाजार में जाम कर दिया. आक्रोशित नागरिकों ने एनएच 19 पर […]
विज्ञापन
छपरा (सारण) : रिविलगंज थाना क्षेत्र के रिविलगंज बाजार के पास हाजीपुर से गाजीपुर जानेवाले एनएच 19 पर ट्रक और टेंपो के बीच टक्कर में घायल टेंपोचालक की मौत मंगलवार को हो गयी. इस घटना के खिलाफ आक्रोशित नागरिकों ने एनएच 19 को रिविलगंज बाजार में जाम कर दिया.
आक्रोशित नागरिकों ने एनएच 19 पर गोदना खान टोली के पास आगजनी भी की और अपने आक्रोश का इजहार किया. सड़क जाम करीब तीन घंटे तक रहा और आवागमन बाधित हो गया. वहां पुलिस ने पहुंच कर सड़क जाम हटवाने का प्रयास किया लेकिन आक्रोशित लोग मानने को तैयार नहीं थे.
बाद में अंचल पदाधिकारी राजीव रंजन पाठक ने पहुंच कर मृतक के आश्रितों को सहायता राशि देने की घोषणा की, तब जाकर आक्रोशित नागरिकों ने सड़क जाम हटाया. बताते चलें कि सोमवार की शाम को सड़क दुर्घटना में चालक सुरेश शर्मा घायल हो गया था जिसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. रिविलगंज थाना क्षेत्र के गोदना खान टोली निवासी बैजू शर्मा के पुत्र सुरेश शर्मा (28 वर्ष) ट्रक व टेंपो की टक्कर में घायल हो गया था. इस घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










