ट्रेन में लावारिस हालत में मिली सीवान की किशोरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Sep 2018 4:29 AM
छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-सीवान रेलखंड पर डाउन आम्रपाली एक्सप्रेस से लावारिस हालत में एक किशोरी को रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने सोमवार को बरामद किया. बरामद किशोरी सीवान की रहने वाली है और परिजनों द्वारा मारपीट किये जाने के कारण वह घर से भाग कर ट्रेन में सवार हो गयी. वह […]
छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-सीवान रेलखंड पर डाउन आम्रपाली एक्सप्रेस से लावारिस हालत में एक किशोरी को रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने सोमवार को बरामद किया. बरामद किशोरी सीवान की रहने वाली है और परिजनों द्वारा मारपीट किये जाने के कारण वह घर से भाग कर ट्रेन में सवार हो गयी. वह कहां जा रही थी यह उसे भी पता नहीं था. उसने बस इतना ही बताया कि परिजनों की पिटाई के कारण वह घर से भाग कर ट्रेन में सवार हो गयी थी. इसी बीच ट्रेन में मार्गरक्षण कर रहे आरपीएफ के उपनिरीक्षक गिरिजेश विश्वकर्मा तथा आरपीएफ के जवानों ने किशोरी को अकेला देख कर पूछताछ की.
आरपीएफ के जवानों को देख कर किशोरी रोने लगी. जवानों ने जब उसकी सुरक्षा का भरोसा दिलाया तो पूरी बात बतायी. परिजनों की पिटाई से किशोरी जख्मी हो गयी थी और उसके शरीर पर पिटाई के जख्म दिख रहे थे. आरपीएफ के जवानों ने छपरा जंक्शन पहुंचने पर उसके परिजनों को सूचना दी लेकिन परिवार का कोई सदस्य नहीं पहुंचा, जिसके कारण आरपीएफ ने छपरा बालिका गृह को सौंप दिया. इस दौरान किशोरी का सदर अस्पताल में इलाज भी कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










