रेलवे कर्मचारी के हत्या मामले ���ें एक और आरोपित गिरफ्तार

छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा कचहरी स्टेशन के पूरब साढा ढाला के पास से पुलिस ने रेलवे कर्मचारी के हत्या मामले में वांछित दूसरे अपराधी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अपराधी सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के सहवा गांव के निवासी बलराम पंडित का पुत्र सूरज कुमार पंडित है. रेल […]
छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा कचहरी स्टेशन के पूरब साढा ढाला के पास से पुलिस ने रेलवे कर्मचारी के हत्या मामले में वांछित दूसरे अपराधी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अपराधी सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के सहवा गांव के निवासी बलराम पंडित का पुत्र सूरज कुमार पंडित है. रेल थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी के पास से एक चाकू और एक मोबाइल की बरामदगी की. बरामद मोबाइल में जिस सिम कार्ड का प्रयोग किया जा रहा था, रेलवे कर्मचारी कुलेंद्र भारती का है.
फिर अगले दिन उसने मेहिया फ्लाइओवर ब्रीज के पास बुलाया. जब वहां गया तो, बलराम ने दीपक से कैमरा लूटने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने लगा. इस पर बलराम ने कहा कि हम ही फोटो खींचने के लिए बुलाये थे और कैमरा लूटने का प्रयास किया. लेकिन दीपक बच निकला. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है और गिरफ्तार अपराधी से कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर छापेमारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि हत्या के मामले में वांटेड दो अन्य अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










