नेहरू युवा केंद्र ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान, पहली बार वोट देने वाले 10 युवा सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
नेहरू युवा केंद्र ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान, पहली बार वोट देने वाले 10 युवा सम्मानित

नेहरू युवा केंद्र मेरा युवा भारत के तत्वावधान में छपरा शहर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें पहली बार मतदान करने वाले 10 युवाओं को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

छपरा. नेहरू युवा केंद्र मेरा युवा भारत के तत्वावधान में छपरा शहर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें पहली बार मतदान करने वाले 10 युवाओं को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी निकिता सिंह ने किया. कार्यक्रम में पहली बार मतदाता बने तृप्ति कुमारी, रूचि कुमारी, कविता कुमारी, करण कुमार, सुष्मिता कुमारी सहित कुल 10 नये मतदाताओं को मेरा युवा भारत का बैज देकर सम्मानित किया गया. सम्मान पाकर युवाओं में खास उत्साह देखने को मिला. वरिष्ठ समाजसेवी चरणदास एवं फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया के मंटू कुमार यादव कार्यक्रम में उपस्थित रहे. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोकतांत्रिक जिम्मेदारी के प्रति प्रेरित करना था. कार्यक्रम ��े दौरान युवाओं को बैज और फूलमाला देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर मतदाता जागरूकता रैली भी निकाली गयी. अतिथियों ने युवाओं से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की. कार्यक्रम में मेरा युवा भारत सारण के स्वयंसेवक सचिन कुमार चौरसिया, विकास कुमार सिंह, सुमन कुमारी, कविता कुमारी, विशाल कुमार सिंह, कुशाग्र मिश्रा, कुणाल कुमार आदि उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Prashant Kumar Patna

लेखक के बारे में

By Prashant Kumar Patna

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन