ePaper

नीतीश कुमार पर बरसे संजय जायसवाल, बोले- बिहार में शराब माफियाओं पर नहीं होती कार्रवाई

Updated at : 17 Apr 2023 4:13 PM (IST)
विज्ञापन
नीतीश कुमार पर बरसे संजय जायसवाल, बोले- बिहार में शराब माफियाओं पर नहीं होती कार्रवाई

जहरीली शराबकांड को लेकर बिहार में नीतीश कुमार की सरकार एक बार फिर विपक्ष के निशाने पर है. इस कांड में मरनेवालों की संख्या लगातार बढ़ रही है. अभी भी चार की स्थिति नाजुक बतायी जा रही है.

विज्ञापन

मोतिहारी. जहरीली शराबकांड को लेकर बिहार में नीतीश कुमार की सरकार एक बार फिर विपक्ष के निशाने पर है. इस कांड में मरनेवालों की संख्या लगातार बढ़ रही है. अभी भी चार की स्थिति नाजुक बतायी जा रही है. भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और बेतिया के सांसद संजय जायसवाल सोमवार की सुबह बीमार लोगों से मिलने सदर अस्पताल पहुंचे. संजय जायसवाल ने मरीजों से मिलकर उनका हाल जाना और फिर डॉक्टरों से बात की.

प्रशासनिक सिस्टम पर लगाये कई गंभीर आरोप

अस्पताल पहुंचे भाजपा नेता संजय जायसवाल ने स्थानीय मिडिया से बात करते हुए कहा कि यह पूरी तरह सरकारी लापरवाही का नतीजा है. बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल है. उन्होंने नीतीश कुमार और उनकी सरकार के साथ साथ बिहार की प्रशासनिक सिस्टम पर कई गंभीर आरोप लगाये. संजय जायसवाल ने जहरीली शराब से मारने वाला के संख्या में बढ़ोतरी को लेकर कहा कि प्रशासनिक दबिश के करना लोग शराब पी कर घर में छुपे रहे, जिस करना से कई लोगों की मृत्यु हुई है.

पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गयी

संजय जायसवाल ने हाथ में एक आवेदन दिखाते हुए कहा कि यह आवेदन कुछ दिन पहले एक वार्ड सदस्य ने पुलिस को दिया गया था, जिसमें बजाप्ता शराब कारोबारियों का नाम दिया गया था. बावजूद इसके पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गयी. अब आवेदन में जिनका नाम है, वही लोग शराब पी कर मरे हैं. अगर कार्रवाइ पहले हुई रहती तो शायद ये घटना नहीं घटती. इस मामले पर संजय जायसवाल ने नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि कुर्सी के प्रति नीतीश कुमार इतने थेथर हो गये हैं कि वे कुर्सी से नहीं हट सकते. उन्होंने अपने को बेल्ट से कुर्सी को बांध लिया है और मारते दम तक कुर्सी नहीं छोड़ सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन