Samastipur: महिलाएं व्यवसाय से जुड़कर बढ़ायें आय : डॉ राय

Updated:
विज्ञापन
Samastipur: महिलाएं व्यवसाय से जुड़कर बढ़ायें आय : डॉ राय

कृषि बागवानी फसल उत्पादन में आधुनिक दृष्टिकोण और हालिया विकास विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ.

विज्ञापन

पूसा . भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान क्षेत्रीय केंद्र के सभागार में अनुसूचित जाति उप परियोजना के अंतर्गत कृषि बागवानी फसल उत्पादन में आधुनिक दृष्टिकोण और हालिया विकास विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ. अध्यक्षता करते हुए संस्थान के अध्यक्ष डॉ प्रियरंजन कुमार ने कहा कि आईएआरआई बिहार के लिए ऐतिहासिक धरोहर है. यहां के किसानों को इसे सम्भाल कर रखने की जरूरत है. संस्थान में फल, सब्जी एवं फूल के खेती के अलावे धान, गेहूं, दलहन, तेलहन के उन्नतशील नवीनतम प्रभेदों का बीज तैयार कर किसानों के लिए उपलब्ध की जाती है. किसान इस तरह की फसलों का उत्पादन कर आर्थिक स्थिति मजबूत बना सकते हैं. खासकर ग्रामीण महिलाएं अपने घर पर ही पोषण वाटिका लगाकर आमदनी बढ़ा सकती है. बतौर मुख्य अतिथि डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के डीन पीजीसीए डॉ मयंक राय ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को कृषि बागवानी व्यवसाय से जुड़कर आमदनी बढ़ाने की जरूरत है. खासतौर से मशरूम उत्पादन, मधुमक्खीपालन के अलावा वैल्यू एडिशन को अपनाते हुए केले के रेशा से विभिन्न उत्पादों का निर्माण कर स्वरोजगार की दिशा में पहल कर सकती है. फल एवं सब्जी की खेती भी ग्रामीण महिलाओं के लिए बेहतर साबित हो सकता है. प्रशिक्षण का मुख्य आयोजक संस्थान के वैज्ञानिक डॉ तमोघना साहा ने पौधा में होने वाले रोग के बारे में विस्तार से बताया. प्रशिक्षण के सह आयोजक वैज्ञानिक सतीश नायक एवं डॉ मो हसनैन ने सुचारू रूप से संचालन करने का दायित्व को निर्वहन किया. इस प्रशिक्षण में प्रतिभागियों के बीच एक स्प्रेयर मशीन के अलावा 5 किलोग्राम उन्नत प्रभेद का गेहूं की बीज, एक आम का पौधा, एक लीची का पौधा, पपीता का पांच पौधा इनपुट के रूप में वितरण किया गया. मौके पर मुख्य तकनीकी अधिकारी मीरा पांडेय, सहायक प्रशासनिक अधिकारी मनीष कुमार भारती, अभिषेक कुमार, अनिल कुमार, सुरेंद्र कुमार राय आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ranjeet Thakur

लेखक के बारे में

By Ranjeet Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन