ePaper

Theft of cash and jewellery: घर से 1.20 लाख नकद समेत लाखों की जेवरात की चोरी

Updated at : 23 Sep 2024 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
Theft of cash and jewellery: घर से 1.20 लाख नकद समेत लाखों की जेवरात की चोरी

Theft of cash and jewellery थाना क्षेत्र के मालपुर में चोरों ने घर में घुस कर एक लाख बीस हजार नगद सहित तीन लाख से ऊपर के सोने व चांदी के गहने चोरी कर फरार हो गये.

विज्ञापन

Theft of Rs 1.20 lakh cash and jewelery दलसिंहसराय : थाना क्षेत्र के मालपुर में चोरों ने घर में घुस कर एक लाख बीस हजार नगद सहित तीन लाख से ऊपर के सोने व चांदी के गहने चोरी कर फरार हो गये. इस संबंध में पीड़ित मालपुर पुरवारीपट्टी वार्ड 8 निवासी त्रिवेणी महतो के पुत्र दिनेश महतो ने थाना में आवेदन देते हुए बताया कि शनिवार की रात्रि सपरिवार खाना खाकर सोने चले गये थे. जब सुबह उसकी पत्नी घर में झाड़ू लगा रही थी तो उसकी नजर आलमीरा पर गई तो वह खुला हुआ था. अलमारी के अंदर सोने, चांदी का गहना व एक लाख बीस हजार रुपये गायब थे. इधर-उधर देखने के बाद भी नहीं मिला. गहना अपनी पुत्री की शादी के लिए बना कर रखे थे. जिसकी कीमत लगभग तीन लाख पचास हजार व नगद एक लाख बीस हजार रखे थे. जिसे अज्ञात चोरों द्वारा घर के पीछे से छत पर चाकर सीढ़ी के सहारे घर में घुसकर चोरी कर फरार हो गये. चोरी की बढ़ती घटना से गांव में दहशत का माहौल है. वहीं लोगों द्वारा पुलिसिया गश्ती पर भी सवालिया निशान उठा रहे है. वहीं आवेदन मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन