Weather news: 25 तक मौसम रहेगा शुष्क, सुबह में लगेगा हल्का कुहासा
Published by : GIRIJA NANDAN SHARMA Updated At : 20 Jan 2026 6:21 PM
डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से 21-25 जनवरी तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है.
Weather news:समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से 21-25 जनवरी तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. पूर्वानुमान अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल देखे जा सकते हैं. इस अवधि में आमतौर पर मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है. सुबह में हल्का कुहासा छा सकता है. अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. पूर्वानुमानित अवधि में पछिया हवा चलने का अनुमान है. औसतन 6-7 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. मंगलवार का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 8.0 डग्री सेल्सियस सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा. सापेक्ष आर्दता सुबह में 75 से 90 प्रतिशत व दोपहर में 35 से 45 प्रतिशत रहने की संभावना है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










