समस्तीपुर: कोचिंग हब काशीपुर में जलजमाव पर NSUI का कड़ा रुख, आंदोलन की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर: कोचिंग हब काशीपुर में जलजमाव पर NSUI का कड़ा रुख, आंदोलन की चेतावनी

समस्तीपुर के काशीपुर कोचिंग हब में जलजमाव और गंदगी से परेशान छात्रों के लिए एनएसयूआई ने नगर निगम को ज्ञापन सौंपा और जल्द समाधान की मांग की है।

विज्ञापन

Samastipur Nsui Protest: भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के जिलाध्यक्ष राजन कुमार वर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम प्रशासन के अधिकारियों से मुलाकात कर छात्रों की गंभीर समस्याओं से अवगत कराया. जिले में कोचिंग हब के रूप में पहचाने जाने वाले काशीपुर क्षेत्र में व्याप्त जलजमाव और अव्यवस्था को लेकर संगठन ने कड़ा रुख अपनाया है. जिलाध्यक्ष ने कहा कि काशीपुर में प्रतिदिन हजारों छात्र-छात्राएं पढ़ाई के लिए आते हैं, लेकिन जलजमाव व गंदगी के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

जल निकासी और ब्लीचिंग छिड़काव की मांग

संगठन ने नगर निगम प्रशासन से अविलंब कड़े और प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया है.

छात्र संगठन की प्रमुख मांगें:

  • सुगम जल निकासी: काशीपुर व आसपास के इलाकों से जल निकासी का मार्ग सुदृढ़ किया जाए.
  • व्यापक सफाई: कोचिंग हब क्षेत्र में नियमित और व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया जाए.
  • कीटनाशक का छिड़काव: संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए ब्लीचिंग पाउडर और कीटनाशकों का छिड़काव हो.

समाधान न होने पर चरणबद्ध आंदोलन

जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि यदि नगर निगम प्रशासन छात्रों की मूलभूत समस्याओं का जल्द समाधान नहीं निकालता है, तो एनएसयूआई छात्र हित में चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होगी. इस मौके पर संगठन के कई प्रमुख कार्यकर्ता और छात्र नेता मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: समस्तीपुर: नगर निकायों में तैनात होंगे सशस्त्र गृहरक्षक, सुरक्षा व्यवस्था होगी और भी मजबूत


विज्ञापन
Prakash Kumar

लेखक के बारे में

By Prakash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन