Samastipur News: लाछो सिंह मामले में डीएनए टेस्ट की तैयारी, फोरेंसिक रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

डेढ़ माह पहले लापता हुए लक्ष्मेश्वर उर्फ लाछो सिंह के मामले में पुलिस जांच में जुटी है. बरामद हड्डियों की फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद डीएनए मिलान से उनकी पहचान हो सकेगी. हत्या की आशंका के बीच मामले की तफ्तीश जारी है.

विज्ञापन

Morwa News: हलई थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव से करीब डेढ़ माह पहले रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए लक्ष्मेश्वर उर्फ लाछो सिंह के मामले में जांच लगातार आगे बढ़ रही है. पुलिस को विभिन्न स्थानों से बरामद हड्डियों की फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है. रिपोर्ट मिलने के बाद मृतक के बेटे और बेटी का डीएनए सैंपल लेकर मिलान कराया जाएगा. इसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद होगा डीएनए मिलान

पुलिस ने विभिन्न स्थानों से बरामद हड्डियों के टुकड़ों को करीब 15 दिन पहले फोरेंसिक जांच के लिए दरभंगा स्थित प्रयोगशाला भेजा था. अब तक रिपोर्ट नहीं आने से मामले का खुलासा नहीं हो सका है. जांच एजेंसियों का मानना है कि रिपोर्ट मिलने के बाद बरामद अवशेषों की पहचान स्पष्ट हो सकेगी.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यदि फोरेंसिक जांच में बरामद हड्डियां लाछो सिंह की होने की पुष्टि होती है तो उनके बेटे और बेटी का डीएनए सैंपल लेकर मिलान कराया जाएगा. इसके बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

हत्या की आशंका, लेकिन पुलिस ने नहीं की पुष्टि

जांच के दौरान ऐसी आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद शव के कई टुकड़े कर अलग-अलग स्थानों पर फेंके गए होंगे. हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है. पूरे मामले में अंतिम निष्कर्ष फोरेंसिक रिपोर्ट और डीएनए जांच के बाद ही सामने आएगा.

यूडी केस हत्या के मामले में हो सकता है तब्दील

फिलहाल हलई थाना पुलिस ने यूडी का मामला दर्ज कर जांच जारी रखी है. पुलिस हर पहलू पर बारीकी से पड़ताल कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में हत्या की पुष्टि होती है तो यूडी केस को हत्या के मामले में तब्दील किया जाएगा.

दरोगा सुजीत कुमार ने क्या कहा

मामले के अनुसंधानकर्ता दरोगा सुजीत कुमार ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि घटना की वास्तविक वजहों का खुलासा फोरेंसिक रिपोर्ट और डीएनए मिलान के बाद ही होगा. रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

खेतों से बरामद हुई थीं हड्डियां

करीब 15 दिन पहले पुरुषोत्तमपुर गांव के विभिन्न खेतों से हड्डियों के टुकड़े बरामद किए गए थे. ग्रामीणों ने पैर की हड्डी में स्टील लगी होने की जानकारी के आधार पर आशंका जताई थी कि ये हड्डियां लाछो सिंह की हो सकती हैं. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और अवशेषों को जांच के लिए भेजा गया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन