समस्तीपुर के उजियारपुर में चोरों का आतंक, दो अलग-अलग जगहों से सोलर बैट्री चोरी
समस्तीपुर के उजियारपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने सोलर बैट्री चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों को चिंतित कर दिया है। वार्ड नौ और बारह में हुई चोरी के बाद लोगों में गुस्सा है।
Solar Battery Theft News: समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पतैली पश्चिमी पंचायत में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं. यहां अज्ञात चोरों ने एक ही पंचायत में दो अलग-अलग स्थानों को अपना निशाना बनाते हुए सोलर बैट्री की चोरी कर ली. इस लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय ग्रामीणों में काफी चिंता और आक्रोश का माहौल बना हुआ है. चोरों ने बड़ी चालाकी से इस वारदात को अंजाम दिया है.
वार्ड संख्या नौ और बारह में चोरों ने बोला धावा
मिली जानकारी के अनुसार, पतैली पश्चिमी पंचायत के वार्ड संख्या नौ में लगाए गए सोलर सिस्टम से अज्ञात चोरों ने बैट्री चुरा ली. इसके ठीक बाद, इसी पंचायत के वार्ड संख्या 12 में स्व. पवन चौरसिया के घर के समीप स्थित सोलर सिस्टम की बैट्री को भी चोरों ने गायब कर दिया. एक ही क्षेत्र में दो जगहों पर हुई इस तरह की चोरी से लोगों में सनसनी फैल गई है.
Samastipur News: पंचायत प्रतिनिधियों ने दी प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना
दोनों ही जगहों पर चोरी की घटना की जानकारी मिलने के बाद संबंधित वार्ड सदस्यों ने बिना किसी देरी के इसकी सूचना पंचायत सचिव को दी. वार्ड संख्या नौ की सदस्य ललिता देवी और वार्ड संख्या 12 के वार्ड सदस्य लाल बहादुर महाराज ने बताया कि सोलर बैट्री चोरी होने से उन इलाकों में प्रकाश और उससे जुड़ी व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित हो गई है.
मुखिया ने जताई गहरी चिंता, कड़ी कार्रवाई की मांग
इस पूरे मामले पर पंचायत के मुखिया चंद्रशेखर सिंह चौरसिया ने गहरी दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से असामाजिक तत्वों का कारनामा है, जो क्षेत्र का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं. मुखिया ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे चोरों की जल्द से जल्द पहचान की जाए और उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों.
यह भी पढ़ें... कच्चीपक्की से सटा माधोपुर सुस्ता नगर निगम में होगा शामिल, 30 सितंबर तक प्रस्ताव भेजने की आखिरी तिथि
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए