NH-28 पर कंटेनर ट्रक में लगी भीषण आग, कॉस्मेटिक सामान जलकर खाक, चालक और खलासी ने कूदकर बचाई जान

Updated:
विज्ञापन

कंटेनर ट्रक में लगी भीषण आग

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

समस्तीपुर के एनएच-28 पर कॉस्मेटिक सामान से लदे एक कंटेनर ट्रक में अचानक आग लग गई. भीषण आग में कीमती सामान जलकर राख हो गया. चालक और खलासी ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई.

विज्ञापन

Samastipur truck fire: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बसढ़िया स्थित एनएच-28 पर बैगन चौक के समीप शनिवार की अहले सुबह कॉस्मेटिक सामान से भरे एक कंटेनर ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई. आग की चपेट में आने से ट्रक में लदा निहार नारियल तेल और अन्य कीमती कॉस्मेटिक सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया. इस घटना के बाद से मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया.

विज्ञापन
prabhat khabar (48).jpg

container truck fire: टक्कर के बाद अचानक भड़की आग, कूदकर बचाई जान

ट्रक चालक के अनुसार, किसी अन्य ट्रक से टक्कर होने के तुरंत बाद अचानक ट्रक में आग भड़क उठी. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया. स्थिति को भांपते हुए चालक और खलासी ने समय रहते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई.

स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों की घंटों मशक्कत

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए और अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया. इसके बाद दमकल कर्मियों की टीम भी मौके पर पहुंच गई. स्थानीय लोगों और दमकल विभाग की टीम ने घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर पूरी तरह काबू पा लिया.

prabhat khabar (49).jpg

पुलिस ने शुरू की दुर्घटना और आग के कारणों की जांच

हालांकि आग बुझाने तक ट्रक में लदा अधिकांश कीमती सामान और वाहन का बड़ा हिस्सा जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुका था. घटना की सूचना मिलते ही दलसिंहसराय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस अब दुर्घटना के वास्तविक कारणों और ट्रक में आग लगने के पीछे की असल वजह की बारीकी से जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें... मोतिहारी: शिक्षक हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा, शब्बीर गिरफ्तार और पूर्व प्रमुख पर इनाम घोषित

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन