पिस्टल के साथ पकड़े गए आरोपित को पुलिस के कब्जे से छुडाया

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अवैध हथियार के साथ पकड़ गए एक आरोपित को कुछ लोगों ने जबरन पुलिस के कब्जे से भगा दिया.

विज्ञापन

समस्तीपुर . नगर थानाक्षेत्र के घर्मपुर वार्ड 26 में बुधवार को अवैध हथियार के साथ पकड़ गए एक आरोपित को कुछ लोगों ने जबरन पुलिस के कब्जे से भगा दिया. इसका वीडियो भी इंटरनेट भी तेजी से वायरल हो रहा है. आरोपित स्थानीय एक वार्ड पार्षद का पति बताया गया है. पुलिस उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया में जुट गई है. जानकारी के अनुसार नगर थाना पुलिस के टाइगर मोबाइल ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर घर्मपुर वार्ड 26 में पिस्टल के साथ आरोपित को रंगेहाथ पकड़ा. इस दौरान आरोपित के परिजन जबरन पुलिस के कब्जे से आरोपित को मुक्त करा दिया और हथियार भी छिपा दिया. हालांकि पुलिस इस संबंध में अभी कुछ भी कहने से परहेज कर रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन