Bihar/Samastipur News:राज्य जूनियर बॉल बैडमिंटन टीम का प्रशिक्षण संपन्न

Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 19 Jan 2026 7:30 PM

विज्ञापन

बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में एवं समस्तीपुर जिला बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा राज्य जूनियर बॉल बैडमिंटन टीम ( बालक व बालिका ) के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दलसिंहसराय के बस स्टैंड स्थित एक होटल मैदान में संपन्न हुआ.

विज्ञापन

Bihar/Samastipur News:दलसिंहसराय : बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में एवं समस्तीपुर जिला बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा राज्य जूनियर बॉल बैडमिंटन टीम ( बालक व बालिका ) के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दलसिंहसराय के बस स्टैंड स्थित एक होटल मैदान में संपन्न हुआ. बीते दिनों मोतिहारी में संपन्न हुए 32वीं बिहार राज्य जूनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के प्रदर्शन के आधार पर प्रशिक्षण शिविर के लिए चयनित 14 बालक व 14 बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया. प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह के मुख्य अतिथि बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर व विशिष्ट अतिथि समाजसेवी दिलीप कुमार चौधरी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में बिहार की टीम लगातार पदक प्राप्त किया है. इस बार भी तमिलनाडु में आयोजित होने वाली जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्राप्त करें. जिसके लिए बालक व बालिका टीम काफी परिश्रम कर रहे हैं. अतिथियों का स्वागत जिला सचिव सह प्रशिक्षण शिविर प्रभारी विनोद कुमार राय ने किया. इस अवसर पर प्रशिक्षक दीपक सिंह कश्यप, सतीश कुमार एवं समस्तीपुर के पूर्व अध्यक्ष शाद अहमद उपस्थित थे. प्रशिक्षण शिविर के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम रूप से 10 बालक व 10 बालिका खिलाड़ियों का चयन किया जाना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KRISHAN MOHAN PATHAK

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन