उत्तराखंड में पढ़ाई कर रहे समस्तीपुर के छात्र की संदिग्ध मौत, गांव में मातम

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

विभूतिपुर प्रखंड के सिंघिया बुजुर्ग के 22 वर्षीय अनीश कुमार की उत्तराखंड के गढ़वाल में संदिग्ध मौत हो गई. गढ़वाल विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे मेधावी छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है. सूचना मिलते ही परिजन उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए हैं.

विज्ञापन

Samastipur News: विभूतिपुर प्रखंड के सिंघिया बुजुर्ग वार्ड संख्या 6 निवासी शिक्षक वीरेंद्र महतो के 22 वर्षीय पुत्र अनीश कुमार की उत्तराखंड के गढ़वाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई.

विज्ञापन

गढ़वाल विश्वविद्यालय में कर रहे थे स्नातकोत्तर की पढ़ाई

स्थानीय सरपंच अरविंद कुमार ने बताया कि अनीश कुमार मेधावी छात्र था. वह उत्तराखंड के हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में संस्कृत विषय से स्नातकोत्तर (पीजी) की पढ़ाई कर रहा था. उसके पिता वीरेंद्र कुमार महतो पेशे से शिक्षक हैं.

सूचना मिलते ही उत्तराखंड रवाना हुए परिजन

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक की मां संगीता कुमारी, छोटे भाई अश्विनी कुमार समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजन उत्तराखंड के लिए रवाना हो चुके हैं. समाचार लिखे जाने तक शव गांव नहीं पहुंचा था. देर रात शव के गांव पहुंचने की संभावना जताई गई है.

गांव में शोक, सांत्वना देने पहुंच रहे लोग

अनीश की मौत की खबर फैलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और शुभचिंतक पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं. गांव में शोक का माहौल है.

यह भी पढ़ें: 11 हजार वोल्ट बिजली तार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, ग्रामीणों ने उठाई सुरक्षा की मांग


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन