गुजरात में सड़क हादसे में परसा के युवक की मौत, शव पहुंचते ही मचा कोहराम
गुजरात में सड़क हादसे में परसा के युवक की मौत, शव पहुंचते ही मचा कोहराम | Prabhat Khabar Network
रोजगार के लिए गुजरात गए बिहार के अभय कुमार की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक ठीक करते समय अज्ञात ट्रक ने कुचला।
Gujarat road accident: रोजगार की तलाश में गुजरात गए बिहार के एक युवक की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई. घटना गुजरात के गांधीधाम-मुंद्रा हाईवे पर शुक्रवार की देर रात हुई. मृतक की पहचान परसा थाना क्षेत्र के वीर कुआरी गांव निवासी अभय कुमार के रूप में हुई है. अभय अविवाहित था और परिवार का भरण-पोषण करने के लिए करीब एक महीने पहले ही गुजरात गया था. सोमवार को जैसे ही युवक का शव उसके पैतृक गांव पहुंचा, परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया.
सड़क किनारे ट्रक ठीक करने के दौरान हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, अभय कुमार पेशे से ट्रक चालक था. वह शांति ट्रेवल्स के ट्रक से पालनपुर की ओर जा रहा था. इसी दौरान गांधीधाम-मुंद्रा हाईवे पर अचानक उसका ट्रक खराब हो गया. अभय ने ट्रक को सड़क के किनारे खड़ा किया और खुद नीचे उतरकर उसकी मरम्मत करने लगा. इसी बीच पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उसे बेरहमी से रौंद दिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि अभय की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया.
Parsa news, Bihar youth died in Gujarat: शव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
हादसे की सूचना मिलते ही गुजरात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. सोमवार को जब अभय का शव वीर कुआरी गांव स्थित उसके घर पहुंचा, तो वहां कोहराम मच गया. जवान बेटे का शव देखकर पिता संजय राय और मां कुशीला देवी बेसुध हो गईं. भाई अजीत कुमार समेत अन्य परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है.
परिवार का बड़ा सहारा था अभय
परिजनों ने भारी मन से बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति को संभालने और भरण-पोषण में सहयोग के लिए ही अभय गुजरात में ट्रक चलाने गया था. उसकी अचानक हुई मौत से परिवार का एक बड़ा सहारा छिन गया है. इस हृदयविदारक घटना से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.
यह भी पढ़ें... जमुई कांड: छात्रा को बैड टच करने वाले के एनकाउंटर की पूरी कहानी, इलाके की घेराबंदी कर पुलिस ने ऐसे मारी पैर में गोली
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए