11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में मातमर की चपेट में आकर वृद्ध की मौत
घटना के बाद मौके पर जुटे लोग | Prabhat Khabar Network
समस्तीपुर के बिथान में 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से 60 वर्षीय वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Electric Shock Death: बिथान थाना क्षेत्र के बेलाही गांव में गुरुवार सुबह 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से फूलो मुखिया (60) की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद गांव में मातम पसर गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए.
छत पर पहुंचे ही करंट की चपेट में आए
जानकारी के अनुसार मृतक के घर के सामने से 11 हजार वोल्ट का बिजली तार गुजरता है. गुरुवार सुबह वह घर की छत पर गए थे. इसी दौरान अचानक बिजली तार के संपर्क में आ गए. तेज करंट लगने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई.
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना मिलने पर बिथान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया.
थानाध्यक्ष राजकिशोर राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला बिजली करंट लगने से मौत का प्रतीत होता है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
बिजली विभाग करेगा जांच, मुआवजे का आश्वासन
बिथान विद्युत आपूर्ति शाखा के कनीय अभियंता ने घटना को दुखद बताते हुए कहा कि विभाग मामले की जांच कर रहा है. नियमानुसार विभागीय प्रक्रिया पूरी कर मृतक के आश्रितों को मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा.
ग्रामीणों ने उठाई सुरक्षा की मांग
घटना के बाद ग्रामीणों ने आबादी के बीच से गुजर रहे हाई वोल्टेज बिजली तारों को सुरक्षित करने की मांग की. उनका कहना है कि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में भी इस तरह की दुर्घटनाएं हो सकती हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए