ePaper

दो बाइकों की टक्कर में सात जख्मी

Updated at : 22 Aug 2024 10:18 PM (IST)
विज्ञापन
दो बाइकों की टक्कर में सात जख्मी

थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-दरभंगा मार्ग के मिर्जापुर स्थित दो लाइन होटल के बीच में ट्रक से ओवर टेक करने के दौरान आमने-सामने दो बाइकों की टक्कर हो गई .

विज्ञापन

कल्याणपुर. थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-दरभंगा मार्ग के मिर्जापुर स्थित दो लाइन होटल के बीच में ट्रक से ओवर टेक करने के दौरान आमने-सामने दो बाइकों की टक्कर हो गई . इसमें दो बच्ची सहित सात लोग जख्मी हो गये. उन्हें एकक लाइन होटल संचालक नेस्थानीय लोगों के सहयोग से सीएचसी कल्याणपुर में भर्ती कराया. इसमें चालक की पत्नी अंजलि कुमारी, पुत्री रितिका, पुत्री शानवी शामिल हैं .वहीं दूसरी बाइक सवारों की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर निवासी 25 वर्षीय पवन राय, दरभंगा जिले के विशन पुर थाना क्षेत्र के रुपोली पंचायत के दांथ निवासी 22 वर्षीय संजीत कुमार व दीपक कुमार 25 वर्षीय के रूप में पहचान हुई है. चार घायलों को रेफर किया गया. इसमें तीन को सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर किया गया. अनिल कुमार महतो को दरभंगा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है. मामले में कल्याणपुर पुलिस ने बताया कि पुलिस जांच में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन