Samastipur News:किसानों को ससमय उर्वरक उपलब्ध कराएं विक्रेता : बीएओ

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:किसानों को ससमय उर्वरक उपलब्ध कराएं विक्रेता : बीएओ

प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित ई किसान भवन के सभागार में बुधवार को प्रखंड उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई.

विज्ञापन

Samastipur News: वारिसनगर : प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित ई किसान भवन के सभागार में बुधवार को प्रखंड उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई. अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी मोहितचंद्र पासवान ने की. इसमें मौजूद खाद विक्रेताओं को संबोधित करते हुए श्री पासवान ने कहा कि ससमय उचित मूल्य पर किसानों को उर्वरक मुहैया करायें. उर्वरक निरीक्षकों को अपने क्षेत्र में खाद विक्रेताओं पर सतत निगरानी रखने की ताकीद की. पूसा प्रखंड के भाजपा उत्तरी मंडल अध्यक्ष सह प्रखंड बीस सूत्री सदस्य सुधीर कुमार पोद्दार ने प्रखंड में उपलब्ध उर्वरक पर संतोष व्यक्त किया. साथ ही दुकानदारों से आग्रह किया कि किसानों को सुविधा के अनुसार खाद मुहैया करायें ताकि किसान अपने खेतों में आवश्यकतानुसार प्रयोग कर सकें. प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने पैक्स में उपलब्ध उर्वरक को किसानों के बीच सरकारी मूल्यों पर देने की बाते कही. नोडल कृषि समन्वयक मुकेश कुमार देव ने सभी उर्वरक विक्रेताओं को फॉर्म रजिस्ट्री में अपने-अपने जमीन का ई-केवाइसी एवं हल्का कर्मचारी से फॉर्म रजिस्ट्री कराने की बात कही. ताकि उनका किसानों आईडी बन सके. बताया कि इस आईडी से भविष्य में किसानों को अनेकों सरकारी लाभ मिलेंगे. बैठक की समाप्ति कृषि समन्वयक कुंदन कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुई. बैठक को कृषि निरीक्षक वासुकी प्रसाद देव, मनोज कुमार दत्ता ने संबोधित किया. मौके पर पारसनाथ ठाकुर, राजेश कुमार, अमित कुमार, चंदेश्वर प्रसाद, विनोद कुमार, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur Kumar

लेखक के बारे में

By Ankur Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन