पूर्व मुखिया शशिकांत झा को दी श्रद्धांजलि, वक्ताओं ने बताया सच्चा कम्युनिस्ट योद्धा

Updated:
विज्ञापन

संबोधित करते विधायक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

समस्तीपुर के चकहबीब में पूर्व मुखिया शशिकांत झा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. सभा में उनके किसान-मजदूरों के अधिकारों के लिए किए गए संघर्ष को याद किया गया और उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया.

विज्ञापन

समस्तीपुर: विभूतिपुर प्रखंड के चकहबीब पंचायत के पूर्व मुखिया, वर्तमान पैक्स अध्यक्ष एवं माकपा जिला कमेटी सदस्य शशिकांत झा की स्मृति में चकहबीब में श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा आयोजित की गयी. कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत नेता के तैलचित्र पर उपस्थित लोगों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर की गयी.

विज्ञापन

सभा की अध्यक्षता जिला सचिव मंडल सदस्य महेश कुमार ने की. वक्ताओं ने शशिकांत झा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान पर प्रकाश डाला.

किसान-मजदूरों के अधिकार के लिए संघर्ष को किया याद

विभूतिपुर विधायक अजय कुमार, अवधेश कुमार व रामाश्रय महतो ने शशिकांत झा को प्रिय, मिलनसार और सच्चा कम्युनिस्ट योद्धा बताया. वक्ताओं ने कहा कि स्व. झा जीवनभर किसान-मजदूरों के अधिकार, सामाजिक न्याय और गरीबों के उत्थान के लिए अग्रिम पंक्ति में खड़े रहे.

सभा में उनके विचारों और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया.

बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में राज्य कमेटी सदस्य शाह जफर इमाम, मनोज कुमार गुप्ता, मनोज प्रसाद सुनील, कांति कुमारी, नीलम देवी, सुरेंद्र चौधरी, मनोरंजन प्रसाद मिश्र, प्रभु नारायण झा, अरुण कुमार झा सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

शशिकांत झा की स्मृति में आयोजित सभा में स्थानीय लोगों, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की.

यह भी पढ़ें

समस्तीपुर के हसनपुर में घर के बाहर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, तीन गोलियां लगने की बात सामने आयी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन