बंद मकान से 8 लाख के सोने-चांदी के आभूषण चोरी, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
चोरी के बाद घर में बिखरा सामान | Prabhat Khabar Network
समस्तीपुर के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में एक बंद मकान से चोरों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.
समस्तीपुर: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ मोहल्ला स्थित वार्ड संख्या 38 में चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर करीब आठ लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण समेत कई कीमती सामान चोरी कर लिये. घटना के संबंध में पीड़ित गृहस्वामी गंगा नंद झा ने स्थानीय पुलिस को आवेदन देकर शिकायत की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
पड़ोसियों ने फोन कर दी ताला टूटने की जानकारी
गृहस्वामी ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य बाहर रहते हैं. इसी दौरान पड़ोसियों ने उन्हें फोन कर मकान का ताला टूटे होने की जानकारी दी. सूचना मिलने के बाद शुक्रवार को वह घर पहुंचे.
घर पहुंचने पर मकान के पीछे का ताला टूटा हुआ मिला. अंदर कमरे में सामान बिखरा पड़ा था. घर की जांच करने पर सोने-चांदी के आभूषण समेत कई कीमती सामान गायब मिले.
पीड़ित के अनुसार, चोरी गये सोने-चांदी के आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब आठ लाख रुपये है.
पुलिस ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
घटना के बाद गृहस्वामी ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया.
पुलिस ने चोरी की घटना के संबंध में आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है. फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.
मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद ने बताया कि गृहस्वामी के आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
यह भी पढ़ें
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए