Samastipur Crime: घर में घुसकर 14 वर्षीय किशोरी से जबरदस्ती, बेहोशी की हालत में भर्ती

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

समस्तीपुर के कल्याणपुर में एक 14 वर्षीय किशोरी के घर में घुसकर युवक ने जबरदस्ती का प्रयास किया. किशोरी बेहोश हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

समस्तीपुर: कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी के साथ पड़ोस के ही एक युवक द्वारा जबरदस्ती का प्रयास किये जाने का मामला सामने आया है. परिजनों के अनुसार घटना के बाद किशोरी बेहोशी की हालत में चली गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सीएचसी लाया गया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है.

विज्ञापन

रात में घर के अंदर पहुंचा युवक

पीड़िता के परिजनों के अनुसार, रात करीब 11 से 12 बजे के बीच युवक किशोरी के घर के अंदर पहुंच गया. उसकी आहट मिलने पर किशोरी ने शोर मचाया. आवाज सुनकर उसकी मां मौके पर पहुंची. इसके बाद किशोरी और उसकी मां दोनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया.

घर के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को पकड़ लिया. इस दौरान आसपास के लोग भी मौके पर जुट गये. इसके बाद युवक को पकड़कर 112 की पुलिस टीम और कल्याणपुर पुलिस को सूचना दी गई.

पुलिस युवक को थाने ले गयी

सूचना मिलने के बाद कल्याणपुर पुलिस की ओर से एसआई लल्लू मल्हा मौके पर पहुंचे और युवक को अपने साथ थाने ले गये.

कल्याणपुर थानाध्यक्ष रणवीर कुमार रावत ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तक आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन प्राप्त होते ही नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी.

सड़क किनारे मिली लावारिस बाइक निकली चोरी की

युवक को लेकर कल्याणपुर पुलिस के थाने लौटने के बाद मौके पर पहुंची 112 की टीम ने सड़क किनारे लावारिस अवस्था में एक स्प्लेंडर बाइक बरामद की. पुलिस बाइक को उठाकर थाने ले आयी.

तहकीकात के क्रम में बाइक चोरी की निकली. बताया गया कि इस संबंध में कल्याणपुर थाने में पहले से प्राथमिकी दर्ज है.

थानाध्यक्ष रणवीर कुमार रावत ने बताया कि गिरफ्तार युवक से किशोरी के साथ जबरदस्ती के प्रयास और बाइक समेत अन्य मामलों को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है. उन्होंने कहा कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जायेगा.

यह भी पढ़ें

New Jalpaiguri-Gomti Nagar Special Train: 4 अक्टूबर से 9 फेरा चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, समस्तीपुर समेत कई स्टेशनों से होकर गुजरेगी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन