AC कोच में शराब के साथ पकड़ी गयी नेहा झा को कोर्ट से झटका, नहीं मिली बेल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी कोच से 75 लीटर विदेशी शराब की बरामदगी के मामले में गिरफ्तार नेहा झा को जमानत नहीं मिली. विशेष उत्पाद कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

विज्ञापन

समस्तीपुर: स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी कोच से 75 लीटर विदेशी शराब बरामदगी के मामले में गिरफ्तार नेहा झा को गुरुवार को जमानत नहीं मिली. विशेष उत्पाद कोर्ट में 17 सितंबर को हुई सुनवाई के बाद उसे फिर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद अगली तारीख तय की गयी है.

विज्ञापन

फर्स्ट क्लास बोगी से बरामद हुई 75 लीटर शराब

बताया जाता है कि समस्तीपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के फर्स्ट क्लास कोच से शराब की तस्करी की सूचना रेलवे सुरक्षा बल और सीआईबी की संयुक्त टीम को मिली थी. ट्रेन के समस्तीपुर जंक्शन पहुंचने के बाद आरपीएफ इंस्पेक्टर अविनाश क्रोशिया और आरक्षी दीपक कुमार के साथ टीम ने संबंधित कोच में तलाशी शुरू की.

तलाशी के दौरान बैग में रखी शराब बरामद की गयी. इसके बाद एक युवक और एक युवती को हिरासत में लिया गया.

H1 कोच में बर्थ संख्या 7 पर थे दोनों

मिली जानकारी के अनुसार, 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के H1 कोच में बर्थ संख्या 7 पर नेहा कुमारी, बारी, वार्ड 12, थाना सिंघिया घाट और इशान कुमार, पुरुषोत्तम गार्डन, मकान संख्या 12, करनाल, वार्ड 10, थाना सदर, जिला करनाल, हरियाणा के कब्जे से कुल 75 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी.

शराब बरामदगी के बाद दोनों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की गयी. मामले में नेहा झा की जमानत याचिका पर 17 सितंबर को विशेष उत्पाद कोर्ट में सुनवाई हुई, लेकिन फिलहाल जमानत नहीं मिली. इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

यह भी पढ़ें

उत्तर बिहार में 23 सितंबर तक उमस भरी गर्मी, 36 डिग्री तक रहेगा तापमान; हल्की बारिश के आसार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन