दशहरा-दीपावली-छठ पर यात्रियों को राहत, अमृतसर-कोलकाता के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन
स्पेशल ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर
रेलवे ने दशहरा, दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए अमृतसर और कोलकाता के बीच एक स्पेशल फेस्टिवल ट्रेन चलाने की घोषणा की है. यह साप्ताहिक ट्रेन नरकटियागंज जंक्शन होकर गुजरेगी, जिससे यात्रियों को घर आना-जाना आसान होगा.
समस्तीपुर: दशहरा, दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों को राहत देने के लिए रेल प्रशासन की ओर से नरकटियागंज जंक्शन होकर अमृतसर और कोलकाता के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा. यह स्पेशल ट्रेन गोरखपुर, नरकटियागंज, बेतिया, सुगौली, बापूधाम मोतिहारी और मुजफ्फरपुर होकर परिचालित होगी.
फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का परिचालन साप्ताहिक तौर पर किया जायेगा. 7 अक्टूबर से 25 नवंबर तक चलने वाली स्पेशल ट्रेन अमृतसर से बुधवार और कोलकाता से शनिवार को चलेगी. इससे दशहरा, दीपावली एवं छठ पर्व पर बाहर रहने वाले प्रवासियों को घर आने-जाने में काफी राहत मिलने की उम्मीद है.
अमृतसर से बुधवार को चलेगी स्पेशल ट्रेन
04624 नंबर की स्पेशल ट्रेन का परिचालन अमृतसर से किया जायेगा. यह ट्रेन 7 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी.
ट्रेन गोरखपुर, नरकटियागंज, बेतिया, सुगौली, बापूधाम मोतिहारी और मुजफ्फरपुर होकर कोलकाता की ओर परिचालित होगी.
कोलकाता से शनिवार को चलेगी ट्रेन
04623 नंबर की स्पेशल ट्रेन कोलकाता से चलेगी. शनिवार को चलने वाली यह स्पेशल ट्रेन 10 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को परिचालित की जायेगी.
फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन के परिचालन से दशहरा, दीपावली और छठ पर्व के दौरान अमृतसर, गोरखपुर, नरकटियागंज, बेतिया, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर और कोलकाता के बीच यात्रा करने वाले प्रवासियों को अतिरिक्त ट्रेन सुविधा मिलेगी.
यह भी पढ़ें
New Jalpaiguri-Gomti Nagar Special Train: 4 अक्टूबर से 9 फेरा चलेगी साप्ताहिक त्योहार स्पेशल ट्रेन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए