समस्तीपुर में RPF जवान की ट्रेन से कटकर मौत, पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा…

Updated:
विज्ञापन
samastipur news | Samastipur News: RPF jawan dies after being hit by train in Samastipur

Samastipur News: समस्तीपुर में बगहा पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल अंतर्गत नरकटियागंज पोस्ट पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान तैनात आरक्षी 49 वर्षीय बादशाह सिंह की ट्रेन से कटकर मौत हो गई.

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर में बगहा पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल अंतर्गत नरकटियागंज पोस्ट पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान तैनात आरक्षी 49 वर्षीय बादशाह सिंह की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार आरक्षी बादशाह सिंह जो पूर्वी चंपारण जिले के पवनवा थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव के निवासी थे. जब उनके साथ घटना हुई तब वे हरीनगर से भैरोगंज के बीच OHE वायर एवं मटेरियल की सुरक्षा के लिए पेट्रोलिंग ड्यूटी पर तैनात थे.

सोमवार की सुबह लगभग 6:00 बजे, हरीनगर-भैरोगंज के बीच गेट संख्या 36B, किलोमीटर संख्या 268/3-5 पर, जब वे अप लाइन पर खड़े थे, कि अचानक ट्रेन संख्या 05497 की चपेट में आ गए . चपेट में आने से मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई.

Also Read: बिहार में अब खाकी वर्दी पहन बनाई रील्स तो होगी कार्रवाई, खतरे में पड़ जाएगी नौकरी, पढ़ें नियम…

पेट्रोलिंग ड्यूटी पर तैनात थे बादशाह

जानकारी के मुताबिक फिलहाल आर पी एफ पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेजा गया है. इसके साथ ही मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. रेल आरपीएफ के डीएसपी एम के सिसोदिया ने बताया कि शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेजा गया है. उन्होंने बताया कि पेट्रोलिंग के दौरान यह हादसा हुआ. फिलहाल उनके घर वालों की इसकी सूचना दे दी गई है. वही रेल प्रशासन द्वारा मामले की पूरी पड़ताल की जा रही है.

-चंद्रप्रकाश आर्य की रिपोर्ट

ये वीडियो भी देखें…

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन