खड़ी बुलेट बाइक में अचानक लगी आग, आधे से अधिक हिस्सा जलकर खाक

Updated:
विज्ञापन
खड़ी बुलेट बाइक में अचानक लगी आग, आधे से अधिक हिस्सा जलकर खाक

Samastipur Fire News: समस्तीपुर के सरायरंजन में सड़क किनारे खड़ी बुलेट बाइक में अचानक आग लग गई. स्थानीय लोगों ने मिट्टी और बालू डालकर आग बुझाई. हादसे में बाइक का आधे से अधिक हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो गया.

विज्ञापन

Samastipur Fire News: समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर सड़क किनारे खड़ी एक बुलेट बाइक में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और मौके पर अफरातफरी मच गई. स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक बाइक का आधे से अधिक हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो चुका था.

यह भी पढ़ें: साहू पोखर से गरीबनाथ मंदिर तक बदलेगा पूरा इलाका, बाबा गरीबनाथ कॉरिडोर का मास्टर प्लान तैयार

सड़क किनारे खड़ी थी बाइक

घटना मुसरीघरारी–पटोरी मुख्य सड़क पर आरा मिल के समीप हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुलेट बाइक सड़क किनारे खड़ी थी. इसी दौरान अचानक उसमें आग लग गई और कुछ ही देर में आग पूरी बाइक में फैलने लगी.

आग की लपटें उठती देख आसपास मौजूद दुकानदार और राहगीर मौके पर पहुंचे.

स्थानीय लोगों ने बुझाई आग

दमकल के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए धूल, मिट्टी और बालू डालकर आग बुझाने का प्रयास किया. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

हालांकि आग बुझने तक बाइक का आधे से अधिक हिस्सा जल चुका था.

शॉर्ट सर्किट की आशंका

घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है.

प्रारंभिक तौर पर स्थानीय लोग बाइक में शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जता रहे हैं. हालांकि आग लगने की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

बड़ा हादसा टला

घटना व्यस्त सड़क के किनारे हुई, लेकिन समय रहते आग बुझा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया. स्थानीय लोग भी मौके पर जुटे रहे और स्थिति को नियंत्रित करने में सहयोग किया. फिलहाल मामले को लेकर आगे की जानकारी का इंतजार है.

यह भी पढ़ें: हर साल क्यों डूब जाता है मुजफ्फरपुर? नेपाल से लेकर बूढ़ी गंडक तक जानिए बाढ़ की पूरी कहानी

विज्ञापन
Aaruni Thakur

लेखक के बारे में

By Aaruni Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन