Railway News: समस्तीपुर मंडल के लोको पायलटों को अधिक गाड़ियां चलाने की मांग उठी

Author Aman gautam|Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन
समस्तीपुर मंडल के लोको पायलट करे ट्रेन परिचालन

समस्तीपुर मंडल के लोको पायलटों के हितों की आवाज उठाई गई है. ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेंस कांग्रेस ने मंडल रेल प्रबंधक को पत्र सौंपकर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव की मांग की है. यह बदलाव रनिंग स्टाफ के अधिकारों, पदोन्नति और आय को प्रभावित कर रहा है.

विज्ञापन

Railway News: ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेंस कांग्रेस ने समस्तीपुर मंडल के लोको पायलटों के हितों को लेकर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) को पत्र सौंपा है. यूनियन ने ट्रेनों के परिचालन में बदलाव कर समस्तीपुर मंडल के अधिकार क्षेत्र की गाड़ियों का संचालन यहां के लोको पायलटों से कराने की मांग की है.

रनिंग स्टाफ के हितों का उठाया मुद्दा

यूनियन की ओर से रंजय यादव ने आवेदन देकर कहा कि मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड के पुनर्वितरण के बाद समस्तीपुर मंडल के अधिकार क्षेत्र में आने वाली ट्रेनों का परिचालन समस्तीपुर मंडल के लोको पायलटों से कराया जाना चाहिए.

यूनियन का कहना है कि इससे रनिंग स्टाफ को पर्याप्त कार्य, पदोन्नति के अवसर, किलोमीटर माइलेज और अन्य सेवा संबंधी लाभ मिल सकेंगे.

कर्मचारियों के अधिकार प्रभावित होने का दावा

पत्र में कहा गया है कि वर्तमान में जिन ट्रेनों का नियमित परिचालन पहले समस्तीपुर मंडल के लोको पायलट करते थे, अब उनका संचालन सोनपुर मंडल के लोको पायलटों से कराया जा रहा है.

यूनियन ने दावा किया कि इससे समस्तीपुर मंडल के कर्मचारियों के वैध कार्य-अधिकार, आय, किलोमीटर माइलेज और पदोन्नति के अवसर प्रभावित हो रहे हैं.

समाधान नहीं हुआ तो बढ़ सकता है असंतोष

ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेंस कांग्रेस ने पत्र में कहा है कि उपलब्ध निर्देशों में कहीं भी यह उल्लेख नहीं है कि समस्तीपुर मंडल की ट्रेनों का संचालन अनिवार्य रूप से सोनपुर मंडल के लोको पायलट ही करेंगे.

यूनियन ने मांग की है कि कर्मचारियों के हित में इस विषय का शीघ्र समाधान किया जाए. साथ ही चेतावनी दी कि समय रहते उचित निर्णय नहीं होने पर कर्मचारियों में असंतोष बढ़ सकता है, जिससे औद्योगिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका है.


विज्ञापन
Aman Gautam

लेखक के बारे में

By Aman Gautam

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन