समस्तीपुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, लोगों ने किया सड़क जाम

Updated:
विज्ञापन
Police investigating the scene of a fatal hit-and-run accident involving a motorcycle rider on NH-28 in Samastipur.

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस और जुटे स्थानीय लोग

समस्तीपुर के मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई. घटना के बाद लोगों ने सड़क जाम कर विरोध जताया, जबकि पुलिस जांच में जुटी है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Samastipur News: मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रुपौली बुजुर्ग गांव के समीप एनएच-28 पर रविवार शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन ने युवक की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया. हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन भी किया.

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार दुर्घटना रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने हुई. मृतक की पहचान विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के धमनी गांव निवासी आशीष राय के पुत्र नागेश्वर कुमार (30) के रूप में हुई है. बताया जाता है कि वह बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर के बाद नागेश्वर कुमार सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में गिर पड़े. आसपास के लोगों ने उन्हें देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी.

पुलिस पहुंची तो हो चुकी थी मौत

घटना की सूचना मिलते ही मुसरीघरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने घायल युवक की स्थिति की जांच की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया.

परिजनों में मचा कोहराम

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है.

पुलिस ने क्या कहा

पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही दुर्घटना में शामिल वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन