ePaper

सहरसा के नयी मेमू पैसेंजर 16 से

Updated at : 11 Jul 2024 10:38 PM (IST)
विज्ञापन
सहरसा के नयी मेमू पैसेंजर 16 से

सहरसा- सुपौल व सहरसा-दौरम-मधेपुरा के मध्य एक-एक जोड़ी नयी मेमू पैसेंजर ट्रेन का परिचालन किया जायेगा. परिचालन 16 जुलाई से आरंभ होगा.

विज्ञापन

समस्तीपुर. सहरसा- सुपौल व सहरसा-दौरम-मधेपुरा के मध्य एक-एक जोड़ी नयी मेमू पैसेंजर ट्रेन का परिचालन किया जायेगा. परिचालन 16 जुलाई से आरंभ होगा. जानकारी के अनुसार 05279 सहरसा-सुपौल मेमू पैसेंजर सहरसा से 04.45 बजे खुलकर 04.58 बजे पंचगछिया, 05.10 बजे गढ़बरुआरी रूकते हुए 05.40 बजे सुपौल पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी 05280 सुपौल-सहरसा मेमू पैसेंजर सुपौल से 06.05 बजे खुलकर 06.16 बजे गढ़बरुआरी, 06.28 बजे पंचगछिया रुकते हुए 07.00 बजे सहरसा पहुंचेगी. इसी तरह 05251 सहरसा-दौरम मधेपुरा मेमू पैसेंजर सहरसा से 12.30 बजे खुलकर 12.38 बजे कारुखिरहर नगर, 12.44 बजे बैजनाथपुर, 12.52 बजे मिठाई रुकते हुए 13.15 बजे दौरम मधेपुरा पहुंचेगी. वापसी में 05252 दौरम मधेपुरा -सहरसा मेमू पैसेंजर दौरम मधेपुरा से 14.40 बजे खुलकर 14.47 बजे मिठाई, 14.55 बजे बैजनाथपुर, 15.01 बजे कारुखिरहरनगर रुकते हुए 15.30 बजे सहरसा पहुंचेगी. 05516 सहरसा-फारबिसगंज डेमू पैसेंजर के ठहराव समय में सहरसा से सरायगढ़ के मध्य परिवर्तन किया जा रहा है. अब 05516 सहरसा-फारबिसगंज डेमू पैसेंजर सहरसा से 06.45 की बजाय 07.05 बजे खुलकर 07.14 बजे सहरसा कचहरी, 07.20 बजे नंदलाली, 07.26 बजे पंचगछिया, 07.33 बजे गढ़बरुआरी, 07.39 बजे वीणा एकमा, 07.44 बजे सुन्दरपुर, 07.50 बजे सुपौल, 08.00 बजे कदमपुरा, 08.09 बजे थरबिटिया, 08.18 बजे बैजनाथपुर अन्दौली, 08.24 बजे चांदपीपर रुकते हुए 08.30 बजे सरायगढ़ पहुंचेगी. सरायगढ़ और फारबिसगंज के मध्य इस ट्रेन का समय-सारणी पूर्ववत रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन