मोकामा राजेंद्र पुल पर रेलवे का बड़ा काम, 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक ट्रेनों के परिचालन पर पड़ेगा असर

Updated:
विज्ञापन

ट्रेन की (सांकेतिक तस्वीर)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मोकामा के राजेंद्र पुल पर बन रहे नए रेल पुल का काम अंतिम चरण में है. इस कारण 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक ट्रेनों के रूट में बदलाव किया जाएगा. यह अपग्रेड उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा.

विज्ञापन

समस्तीपुर: उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के उद्देश्य से मोकामा स्थित राजेंद्र पुल पर बन रहे नये रेल पुल की दोहरी रेल लाइन को मेन लाइन से जोड़ने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है. इसके लिए पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल के राजेंद्र पुल, हथिदह अपर, टाल, रामपुर डुमरा और सोनपुर मंडल के दिनकर ग्राम सिमरिया स्टेशन पर इंटरकनेक्शन का काम शुरू किया जा रहा है.

विज्ञापन

राजेंद्र पुल पर नवनिर्मित दोहरी रेल लाइन को सिमरिया-बरौनी मेन लाइन से जोड़ने के लिए 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक प्री-नन इंटरलॉकिंग और नन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य किया जाएगा. इस तकनीकी अपग्रेडेशन के लिए व्यापक स्तर पर रेल ब्लॉक लिया गया है.

20 सितंबर को बदलेगा उधना-जयनगर एक्सप्रेस का रूट

इस कार्य का असर ट्रेनों के परिचालन पर भी पड़ेगा. 20 सितंबर को उधना-जयनगर एक्सप्रेस दानापुर और मुजफ्फरपुर होते हुए समस्तीपुर पहुंचेगी. इस ट्रेन का परंपरागत रूट मोकामा होकर है.

राजेंद्र पुल पर नई दोहरी रेल लाइन और सिमरिया-बरौनी मेन लाइन की कनेक्टिविटी पूरी होने के बाद उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच रेल परिचालन क्षमता को मजबूत करने में मदद मिलेगी.

यह भी पढ़ें

सोनपुर मंडल का नया रिकॉर्ड, एक दिन में चलीं 23 क्रैक मालगाड़ियां; समस्तीपुर यार्ड में नहीं बदला एक भी क्रू

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन