सर्पदंश के मरीजों के लिए बड़ी राहत, मोरवा CHC में अब मिलेगा पूरा इलाज, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की जरूरी सलाह
स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक करते चिकित्सा प्रभारी | Prabhat Khabar Network
मोरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में अब सर्पदंश के मरीजों के लिए इलाज की पूरी व्यवस्था उपलब्ध है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में बढ़ते मामलों को देखते हुए यह सुविधा शुरू की गई है।
समस्तीपुर: मोरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में अब सर्पदंश के मरीजों के इलाज की मुकम्मल व्यवस्था उपलब्ध है. इसको लेकर चिकित्सा प्रभारी डॉ हरिशंकर प्रसाद ने शनिवार को बैठक कर सभी सीएचओ, एएनएम और स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक जानकारी दी. साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में इस सुविधा का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया.
सांप काटने पर तुरंत अस्पताल पहुंचाने की अपील
चिकित्सा प्रभारी ने कहा कि सर्पदंश की स्थिति में मरीज को बिना समय गंवाये तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर उपचार कराया जाना चाहिए. इलाज में देरी मरीज के लिए जानलेवा साबित हो सकती है.
उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सर्पदंश के प्रति जागरूक करने और समय पर अस्पताल पहुंचने के लिए प्रेरित करने की अपील की.
बाढ़ प्रभावित इलाकों में बढ़ रहे सर्पदंश के मामले
डॉ हरिशंकर प्रसाद ने बताया कि आसपास के क्षेत्र बाढ़ प्रभावित होने के कारण इन दिनों सर्पदंश के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. ऐसे में सीएचसी में सर्पदंश के इलाज की सुविधा उपलब्ध होने से क्षेत्र के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी.
उन्होंने कहा कि इस सुविधा की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना जरूरी है, ताकि सर्पदंश की स्थिति में लोग झाड़-फूंक या घरेलू उपचार में समय गंवाने के बजाय तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचें.
CHO, ANM और स्वास्थ्यकर्मियों को दी गयी जानकारी
बैठक में चिकित्सा प्रभारी ने स्वास्थ्यकर्मियों को सर्पदंश के मामलों में मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने और लोगों को जागरूक करने से संबंधित आवश्यक जानकारी दी.
मौके पर हेल्थ मैनेजर अर्जुन कुमार, बीसीएम रजनी बाला समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे.
यह भी पढ़ें
हसनपुर में घर के बाहर सो रहे गुलजार की 3 गोलियां मारकर हत्या, पैर बांधने के निशान; FSL जांच शुरू
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए