Samastipur: पीएचसी से हथकड़ी समेत पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ आरोपी, तीन चौकीदार देखते रह गए

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक AI तस्वीर

समस्तीपुर के श्रीरामपुर गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ नशे की हालत में गिरफ्तार युवक हथकड़ी समेत पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. स्वास्थ्य जांच के लिए पीएचसी ले जाने के दौरान यह घटना हुई, जिसने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है.

विज्ञापन

Shivajinagar News: शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव से नशे की हालत में माता-पिता और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने के आरोप में हिरासत में लिया गया 35 वर्षीय युवक सोमवार सुबह पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी समेत फरार हो गया. स्वास्थ्य जांच के लिए शिवाजीनगर पीएचसी ले जाने के दौरान युवक पुलिसकर्मियों की निगरानी से निकलकर भाग गया. घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

तीन चौकीदारों की सुरक्षा में पीएचसी लाया गया था युवक

जानकारी के अनुसार, श्रीरामपुर गांव निवासी राम लोभित्त सिंह के 35 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार पर रविवार रात नशे की हालत में माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था.

सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर शिवाजीनगर थाना ले आयी. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सोमवार सुबह स्वास्थ्य जांच के लिए उसे पीएचसी भेजा गया. तीन चौकीदारों की सुरक्षा में युवक के हाथ में हथकड़ी लगाकर उसे शिवाजीनगर पीएचसी ले जाया गया था.

स्वास्थ्य जांच के बाद मौका मिलते ही भागा

सोमवार सुबह करीब 9:50 बजे युवक का स्वास्थ्य परीक्षण चिकित्सक डॉ. सुभाष कुमार ने किया. जांच पूरी होने के बाद तीनों चौकीदार युवक को हथकड़ी लगाकर वापस थाना ले जा रहे थे. अस्पताल के गेट से कुछ दूरी पर पहुंचते ही युवक ने मौका देखकर चौकीदारों को चकमा दिया और हथकड़ी समेत गांव की ओर भागने लगा.

युवक को भागता देख तीनों चौकीदारों ने शोर मचाते हुए उसका पीछा किया और आसपास के लोगों से उसे पकड़ने में मदद मांगी, लेकिन वह तेज गति से भागकर उनकी पकड़ से दूर निकल गया.

हथकड़ी पहने युवक को भागता देख मची अफरातफरी

अस्पताल के आसपास मौजूद दुकानदारों और राहगीरों को जब तक कुछ समझ आता, युवक काफी दूर निकल चुका था. हथकड़ी पहने युवक को भागते और उसके पीछे चौकीदारों को दौड़ते देखकर इलाके में अफरातफरी की स्थिति बन गयी. घटना के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और हिरासत में लिये गये युवक की निगरानी को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा शुरू हो गयी.

खेतों में भी पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान

युवक के फरार होने की जानकारी मिलते ही तीनों चौकीदार शिवाजीनगर थाना पहुंचे और पुलिस पदाधिकारियों व थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार को घटना की जानकारी दी.

इसके बाद पुलिस टीम ने श्रीरामपुर गांव और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान शुरू किया. युवक के भागने की संभावित दिशा में खेतों और आसपास के गांवों में भी खोजबीन की गयी. पुलिस ने खेतों में लगी ढैंचा की फसल के बीच भी युवक की तलाश की. खबर लिखे जाने तक फरार युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया था.

पुलिस बोली, जल्द गिरफ्तार किया जायेगा

शिवाजीनगर पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुमित कुमार ने बताया कि पुलिस सुरक्षा में एक युवक को स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल लाया गया था. जांच पूरी होने के बाद पुलिस बल उसे अपने साथ लेकर अस्पताल से रवाना हुआ था.

शिवाजीनगर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि रविवार रात प्रिंस कुमार के नशे की हालत में परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने की सूचना मिली थी. पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था. सोमवार सुबह स्वास्थ्य जांच के दौरान वह पुलिस सुरक्षा को चकमा देकर फरार हो गया.

थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार युवक की गिरफ्तारी के लिए पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. संभावित ठिकानों और भागने की दिशा में लगातार खोजबीन की जा रही है. उन्होंने जल्द युवक को गिरफ्तार करने का दावा किया है.

यह भी पढ़ें

Samastipur News: B.Ed छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, 4 माह की गर्भवती होने पर खुला मामला; आरोपी शिक्षक फरार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन