Samastipur: मजदूर को चाय देने गयी किशोरी पर रॉड से जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन

विभूतिपुर थाना

समस्तीपुर के सिरसी गांव में मजदूरों को चाय देने जा रही एक किशोरी पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला हुआ. सिर में गंभीर चोट आने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए दरभंगा भेजा गया है. पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

Girl Attacked With Rod: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिरसी गांव में 20 अगस्त की सुबह एक किशोरी पर लोहे की छड़ से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. हमले में किशोरी के सिर में गंभीर चोट लगी है. हालत गंभीर होने पर उसे समस्तीपुर से दरभंगा रेफर किया गया है. पीड़िता के दादा रामेश्वर राय ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मजदूरों के लिए चाय लेकर जा रही थी किशोरी

आवेदन के अनुसार, 20 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे रामेश्वर राय की पोती खुशी कुमारी अपने खपड़ैल मकान पर काम कर रहे मजदूरों के लिए चाय लेकर जा रही थी.

इसी दौरान पूर्व के विवाद को लेकर गांव के ही आधा दर्जन से अधिक लोगों ने उसे घेर लिया. आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने लोहे की रॉड से किशोरी पर हमला कर दिया.

रॉड से वार के बाद सिर फटा, हालत गंभीर

हमले में किशोरी के सिर में गंभीर चोट लगी और वह लहूलुहान हो गयी. शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे.

लोगों को आते देख आरोपित कथित रूप से जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गये.

घटना के बाद परिजन किशोरी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया. वहां से बेहतर इलाज के लिए उसे दरभंगा रेफर किया गया.

परिवार ने कार्रवाई नहीं होने का लगाया आरोप

पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के संबंध में पूर्व में भी आवेदन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. परिवार ने आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

यह भी पढ़ें: Samastipur: छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में योग गुरु चंदन बाबा फरार, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन