Samastipur: चाय दुकान में घुसकर महिला को बेरहमी से पीटा, 30 हजार रुपये लूटे
विभूतिपुर थाना
समस्तीपुर के विभूतिपुर में एक चाय दुकान में घुसकर तोड़फोड़ और लूटपाट का मामला सामने आया है. आरोपी ने महिला को बेरहमी से पीटा और 30 हजार रुपये लूट लिए. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Vibhutipur Crime News: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के नरहन वार्ड-6 में चाय-नाश्ते की दुकान में घुसकर तोड़फोड़, नकदी चोरी और विरोध करने पर महिला के साथ बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है. पीड़िता द्रौपती देवी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
आपके शहर में
नशे में दुकान में घुसा आरोपी, गल्ले से निकाले 30 हजार
पीड़िता द्रौपती देवी ने पुलिस को बताया कि घटना की शाम वह अपनी चाय-नाश्ते की दुकान पर अकेली थीं. इसी दौरान नरहन का एक आरोपित कथित रूप से नशे की हालत में दुकान में घुस आया.
आरोप है कि उसने दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी और गल्ले में रखे करीब 30 हजार रुपये निकाल लिये.
साथियों को बुलाकर महिला पर लाठी-डंडे से हमला
पीड़िता के अनुसार, इसके बाद आरोपी ने अपने चार-पांच अन्य साथियों को लाठी-डंडों के साथ बुला लिया. आरोप है कि सभी ने महिला को जमीन पर पटक दिया और लाठी-डंडे, घूंसों तथा ईंट-पत्थरों से बेरहमी से मारपीट की.
मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. आसपास के लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.
पिस्तौल लहराकर परिवार को जान से मारने की धमकी
पीड़िता ने शिकायत में आरोप लगाया है कि जब वह मामले की शिकायत करने थाने जा रही थीं, तभी आरोपी ने पिस्तौल लहराकर उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी.
आरोप है कि आरोपी ने दुकान में पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की भी धमकी दी.
पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, जांच शुरू
घटना की शिकायत मिलने के बाद विभूतिपुर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि पुलिस मामले का अनुसंधान कर रही है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
यह भी पढ़ें
Samastipur News: स्टेशनरी दुकान पर युवक पर फरसे से हमला, गला दबाकर हत्या की कोशिश का आरोप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए