Samastipur: स्टेशनरी दुकान पर सामान खरीद रहे युवक पर फरसे से हमला, ग्रामीणों के जुटने पर बची जान

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक AI तस्वीर

विभूतिपुर, बिहार में एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ जब वह स्टेशनरी की दुकान से सामान खरीद रहा था. आपसी विवाद और रंगदारी को लेकर दो आरोपियों ने युवक पर फरसे से हमला किया. ग्रामीणों के शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए, जिससे युवक की जान बच सकी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Vibhutipur Crime News: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के विभूतिपुर पूरब वार्ड-5 में आपसी विवाद और रंगदारी जैसी बात को लेकर एक युवक पर फरसे से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. पीड़ित संतोष महतो के बयान पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

स्टेशनरी दुकान पर सामान खरीद रहा था युवक

पीड़ित संतोष महतो ने पुलिस को बताया कि घटना के समय वह स्टेशनरी दुकान से सामान खरीद रहा था. इसी दौरान गांव के ही दो व्यक्ति वहां पहुंचे और बिना किसी स्पष्ट कारण के गाली-गलौज करते हुए विवाद शुरू कर दिया. संतोष महतो ने जब इसका विरोध किया तो आरोप है कि दोनों ने हाथ में लिये धारदार फरसे से उस पर हमला कर दिया.

फरसे से वार के बाद गला दबाने का आरोप

पीड़ित के अनुसार, आरोपितों ने जान से मारने की नीयत से उस पर फरसे से वार किया, जिससे वह घायल हो गया. इसके बाद आरोपितों ने उसका गला दबाकर हत्या करने की भी कोशिश की. हमले के दौरान शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचने लगे. लोगों को जुटता देखकर आरोपितों ने पीड़ित को छोड़ दिया.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

घटना के बाद पीड़ित ने स्थानीय थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है. उन्होंने आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

यह भी पढ़ें

Samastipur News: B.Ed छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, 4 माह की गर्भवती होने पर खुला मामला; आरोपी शिक्षक फरार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन