Patori News: फाइनल में मुजफ्फरपुर को 57 रन से हराकर प्रयागराज बना चैंपियन

Updated:
विज्ञापन
प्रयागराज की टीम बनीं विजेता

समस्तीपुर में आयोजित सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब प्रयागराज की टीम ने जीत लिया है. फाइनल मुकाबले में मुजफ्फरपुर को 57 रनों से मात देकर टीम चैंपियन बनी. विजेताओं को बुलेट बाइक से सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

Samastipur News: जननायक कर्पूरी स्टेडियम परिसर में आयोजित सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब प्रयागराज की टीम ने अपने नाम कर लिया. फाइनल मुकाबले में प्रयागराज ने मुजफ्फरपुर को 57 रन से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया.

193 रन का लक्ष्य नहीं हासिल कर सकी मुजफ्फरपुर

फाइनल मुकाबले में प्रयागराज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए. जवाब में मुजफ्फरपुर की टीम निर्धारित ओवरों में 9 विकेट पर 136 रन ही बना सकी.

खिलाड़ियों को मिले पुरस्कार

टूर्नामेंट के आयोजक अवनीश कुमार शर्मा ने विजेता, उपविजेता तथा बेस्ट प्लेयर को बुलेट बाइक प्रदान कर सम्मानित किया.

प्रतियोगिता में व्यक्तिगत पुरस्कार इस प्रकार रहे:

  • मैन ऑफ द मैच: शाहबाज मैक्सी (प्रयागराज)
  • बेस्ट बल्लेबाज: बलराम पांडेय
  • बेस्ट गेंदबाज: जीशान
  • बेस्ट फील्डर: रवि बनारस
  • बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: मोहित स्टार्क (मुजफ्फरपुर)

समापन समारोह में कई गणमान्य रहे उपस्थित

समापन समारोह में विधायक रणविजय साहू, रंजीत निर्गुणी, अभय कुमार सिंह, राजकुमार शर्मा, डॉ. अशरफ इमाम, मुख्य पार्षद प्रियंका सुमन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोरंजन मोदीन, मुखिया नविता कुमारी, प्रभास राय, मनोज कुमार राय, डॉ. अजय कुमार, ओम प्रकाश कुशवाहा, कमरुल अंसारी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे.


विज्ञापन
Girija Nandan Sharma

लेखक के बारे में

By Girija Nandan Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन