पर्यावरण और सेहत बचाने के लिए जैविक खेती जरूरी, समस्तीपुर में किसानों को किया गया जागरूक
समस्तीपुर में किसानों को किया गया जागरूक (AI PHOTO)
समस्तीपुर में जैविक खेती दिवस पर किसानों को रासायनिक उर्वरकों के नुकसान और जैविक तरीकों से बंपर पैदावार लेने की जानकारी दी गई. जानें कैसे बचाएं मिट्टी और सेहत.
Agriculture News: समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर स्थित ई-किसान भवन के सभागार में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय जैविक खेती दिवस के अवसर पर एक विशेष किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि समन्वयक नरेश राय और संचालन बीटीएम रवि कुमार मल्लिक ने किया. इस मौके पर एटीएम धनंजय सिंह ने कहा कि पृथ्वी, मानव और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए जैविक खेती की परिकल्पना की गई है. वर्तमान समय में जैविक खेती किसानों के लिए संजीवनी के समान है और यह विकास की मुख्य धारा से जुड़ रही है.
Organic Farming: रासायनिक उर्वरकों से पर्यावरण पर भारी संकट
संगोष्ठी में मौजूद कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को जागरूक करते हुए कहा कि रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध इस्तेमाल से न सिर्फ पर्यावरणीय संकट पैदा हो रहा है, बल्कि जल संसाधनों पर भी भारी दबाव पड़ रहा है. जलवायु परिवर्तन के इस दौर में किसानों को एकीकृत दृष्टिकोण अपनाने की सख्त जरूरत है. अब ऐसी खेती अपनानी होगी जिससे मिट्टी और मानव स्वास्थ्य को नुकसान न पहुंचे. साथ ही, जैविक उत्पादों से किसानों को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपज की अच्छी कीमत भी मिल सकेगी.
Bihar agriculture department: जीवामृत और ब्रह्मास्त्र से होगी अच्छी पैदावार
विशेषज्ञों ने बताया कि सरकारी स्तर पर जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए कई लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं. किसानों को इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए सचेत रहने की जरूरत है. संगोष्ठी में बताया गया कि जीवामृत, घन जीवामृत, ब्रह्मास्त्र, पांच पत्ती काढ़ा और बीजोपचार का सही तरीके से उपयोग कर किसान बिना रासायनिक खादों के भी खेतों में बंपर उत्पादकता प्राप्त कर सकते हैं.
संगोष्ठी में कई कृषि विशेषज्ञ व किसान रहे मौजूद
इस महत्वपूर्ण जन-जागरूकता कार्यक्रम में क्षेत्र के कई किसानों और कृषि अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. मौके पर कृषि एटीएम सुधीर कुमार, मुन्ना सिंह, बीपी राय, शिवनाथ कुमार, अरुण प्रभाकर, बिनोद राय, रामनरेश राय, विनोद शर्मा, सरोज प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार, संदीप कुंवर, फूलबाबू राय, मनोज कुमार, रघुनाथ राय, शंभू साह, शंकर राम, सरोज सहनी और सुनील दास सहित दर्जनों किसान व पदाधिकारी उपस्थित थे
यह भी पढ़ें... सीतामढ़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या में वांटेड के घर पर चस्पा किया इश्तेहार
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए