समस्तीपुर के महिला कॉलेज में गैस सिलेंडर की आग बुझाने का प्रदर्शन, फायर टीम ने दी ट्रेनिंग

Author Ankur kumar|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन

महिला महाविद्यालय में मॉक ड्रिल कर आग से सुरक्षा की जानकारी देते अग्निशमन विभाग की टीम | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

समस्तीपुर में अग्निशमन विभाग ने महिला महाविद्यालय और स्कूल में आग से बचाव का मॉक ड्रिल किया. गैस सिलेंडर और बिजली की आग से बचने के तरीके सिखाए.

विज्ञापन

Fire safety mock drill: समस्तीपुर जिले में आगजनी की संभावित घटनाओं पर काबू पाने और आपात स्थिति के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से अग्निशमन विभाग लगातार अभियान चला रहा है. इसी कड़ी में मंगलवार को शहर के काशीपुर स्थित महिला महाविद्यालय में सदर अनुमंडल अग्निशमालय की टीम द्वारा एक विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. स्थानीय फायर स्टेशन की अअप ज्योति कुमारी और प्रधान अग्निक आलमगीर अंसारी के नेतृत्व में टीम ने छात्राओं और शिक्षकों को आग से बचाव के विभिन्न तरीकों की विस्तृत जानकारी दी.

विज्ञापन

Samastipur Fire Department: गैस सिलेंडर और बिजली की आग से बचाव की ट्रेनिंग

मॉक ड्रिल के दौरान मुख्य रूप से एलपीजी गैस सिलेंडर, बिजली के शॉर्ट सर्किट, ज्वलनशील पदार्थों और खेत-खलिहान में लगने वाली आग के वक्त बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया गया. कार्यक्रम के दौरान फायर स्टेशन की टीम ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर में नियंत्रित तरीके से आग लगाकर उसे सुरक्षित ढंग से बुझाने का लाइव डेमो दिया. कर्मियों ने छात्राओं को समझाया कि गैस सिलेंडर में आग लगने पर घबराने के बजाय धैर्य और सावधानी से काम लेना चाहिए. सही तकनीक अपनाकर बड़ी दुर्घटना को आसानी से टाला जा सकता है.

उपकरणों का सही इस्तेमाल और सावधानियां

अग्निशमन कर्मियों ने आग बुझाने वाले विभिन्न अग्निशामक यंत्रों (फायर एक्सटिंग्विशर) और उपकरणों के संचालन का सही तरीका भी सिखाया. टीम ने स्पष्ट किया कि बिजली से लगी आग में कभी भी पानी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. गैस सिलेंडर से आग लगने पर सावधानीपूर्वक गैस की आपूर्ति बंद करने की सलाह दी गई. आग लगने पर सबसे पहले लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाएं और तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दें. आपात स्थिति में संयम बरतने पर विशेष जोर दिया गया.

दुधपुरा मध्य विद्यालय में भी छात्रों को किया गया जागरूक

महिला कॉलेज के अलावा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड चार स्थित राज्यकृत मध्य विद्यालय दुधपुरा में भी आग से बचाव का सघन अभ्यास कराया गया. यहां सअप नागेंद्र कुमार गौतम के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड की टीम ने मॉक ड्रिल का आयोजन किया और बच्चों को आपातकालीन स्थिति से निपटने के गुर सिखाए. इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें...पर्यावरण और सेहत बचाने के लिए जैविक खेती जरूरी, समस्तीपुर में किसानों को किया गया जागरूक

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन