समस्तीपुर में STF का एक्शन, संदिग्ध कार चालक हिरासत में, XUV-700 की जांच में जुटी पुलिस
प्रतीकात्मक तस्वीर
मुसरीघरारी चौराहे पर एसटीएफ और पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है. लग्जरी एक्सयूवी कार भी जब्त की गई है. आशंका है कि युवक चेन स्नेचिंग गिरोह से जुड़ा है. पुलिस जांच कर रही है.
समस्तीपुर: मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी चौराहे पर गुप्त सूचना के आधार पर समस्तीपुर एसटीएफ और मुसरीघरारी पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया. पुलिस ने मौके से नीले रंग की महिंद्रा एक्सयूवी-700 कार भी जब्त की है. कार के आगे नंबर प्लेट नहीं लगी थी, जबकि पीछे BR01HJ7194 पंजीयन संख्या अंकित थी.
संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर वाहन जांच
बताया गया कि पुलिस टीम को संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी. इसके बाद एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने मुसरीघरारी चौराहे पर वाहनों की जांच शुरू की.
इसी दौरान उक्त एक्सयूवी-700 कार को रोककर उसकी तलाशी ली गयी. कार चालक की गतिविधियों पर संदेह होने के बाद उसे हिरासत में लेकर पुलिस टीम मुसरीघरारी थाना पहुंची, जहां उससे पूछताछ की जा रही है.
छिनतई गिरोह से जुड़ाव की जांच
पुलिस सूत्रों के अनुसार, हिरासत में लिया गया व्यक्ति कथित रूप से गले की चेन, मोबाइल फोन और रुपये छीनने वाले गिरोह से जुड़ा बताया जा रहा है. हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
पुलिस पूछताछ के आधार पर युवक के कथित गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और पूर्व में हुई छिनतई की घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटा रही है.
पूछताछ और सत्यापन के बाद होगी आगे की कार्रवाई
मुसरीघरारी थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. युवक से पूछताछ के साथ ही बरामद वाहन का भी सत्यापन कराया जा रहा है. पूछताछ और सत्यापन के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी.
यह भी पढ़ें
जमुई की छात्रा से कथित दुर्व्यवहार के विरोध में दलसिंहसराय में प्रदर्शन, CM का पुतला दहन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए