त्योहारों में यात्रियों को राहत, न्यू जलपाईगुड़ी-गोमती नगर के बीच चलेगी 9 फेरा स्पेशल ट्रेन
स्पेशल ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)
त्योहारों के सीजन में यात्रियों को बड़ी राहत मिली है. न्यू जलपाईगुड़ी से गोमती नगर के बीच एक साप्ताहिक त्योहार स्पेशल ट्रेन शुरू की गई है. यह ट्रेन 9 फेरों के लिए चलेगी और यात्रा को आसान बनाएगी.
समस्तीपुर: त्योहारों में लखनऊ से न्यू जलपाईगुड़ी तक आवागमन करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. 05742/05741 नंबर की न्यू जलपाईगुड़ी-गोमती नगर-न्यू जलपाईगुड़ी वाया गोरखपुर साप्ताहिक त्योहार स्पेशल ट्रेन नौ फेरा चलेगी. यह ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी से 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को और गोमती नगर से 5 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलायी जायेगी.
इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 20 कोच लगाये जायेंगे.
4 अक्टूबर से न्यू जलपाईगुड़ी से चलेगी ट्रेन
05742 नंबर की न्यू जलपाईगुड़ी-गोमती नगर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी से सुबह 8.30 बजे प्रस्थान करेगी. ट्रेन सिलीगुड़ी, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, मुजफ्फरपुर और छपरा होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी.
गोरखपुर से यह ट्रेन रात 2.20 बजे रवाना होगी और दूसरे दिन सुबह 9.10 बजे गोमती नगर पहुंचेगी.
गोमती नगर से दोपहर 12.20 बजे होगा प्रस्थान
05741 नंबर की गोमती नगर-न्यू जलपाईगुड़ी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन गोमती नगर से दोपहर 12.20 बजे प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन अयोध्या धाम और बस्ती होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी.
गोरखपुर से ट्रेन रात 21.15 बजे रवाना होकर देवरिया, सीवान, छपरा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और कटिहार होते हुए दूसरे दिन दोपहर बाद 3 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी.
यह भी पढ़ें
समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर 9 बालक बरामद, मजदूरी के लिए लुधियाना-जालंधर ले जा रहे 3 लोग गिरफ्तार
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए