कपड़ा धो रही थी महिला, अचानक फिसला पैर और गहरे पानी में डूबने से हुई मौत, घंटों बाद मिला शव

Updated:
विज्ञापन

घटना स्थल पर जुटी भीड़ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

समस्तीपुर में एक महिला की दुखद मौत से विश्वकर्मा पूजा का माहौल गमगीन हो गया. कपड़ा धोते समय पैर फिसलने से अमेरिका देवी की तालाब में डूबकर जान चली गई. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन

समस्तीपुर नदी हादसा: मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र की भदैया पंचायत के नूनफर गांव में गुरुवार को तालाब में डूबने से एक महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान इंद्रजीत महतो की पत्नी अमेरिका देवी (37) के रूप में हुई है. बताया गया कि वह घर के पास स्थित तालाब में कपड़ा धो रही थी. इसी दौरान अचानक पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गयी. देखते ही देखते वह डूब गयी.

विज्ञापन

काफी देर बाद मिला शव

घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने महिला को तालाब में काफी देर तक खोजा. जब तक उसे बाहर निकाला गया, उसकी मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अवर निरीक्षक रामकुमार के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

कपड़ा धोने के दौरान हुआ हादसा

स्थानीय लोगों के अनुसार, अमेरिका देवी घर के पास स्थित तालाब में कपड़ा धो रही थी. इसी दौरान उसका पैर अचानक फिसल गया. तालाब में पानी गहरा होने के कारण वह खुद को संभाल नहीं सकी और पानी में डूब गयी. आसपास मौजूद लोगों को घटना की जानकारी मिलने के बाद खोजबीन शुरू की गयी.

हालांकि, महिला को बचाया नहीं जा सका. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है.

सूचना मिलते ही पहुंचे विधायक प्रतिनिधि

घटना की जानकारी मिलने पर विधायक प्रतिनिधि रवीश कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने मामले की सूचना मोहिउद्दीननगर थाना को दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की.

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना को लेकर परिजनों से भी जानकारी ली गयी.

विश्वकर्मा पूजा का जश्न मातम में बदला

अमेरिका देवी की मौत की खबर से नूनफर गांव में विश्वकर्मा पूजा का जश्न अचानक मातमी सन्नाटे में बदल गया. पर्व को लेकर गांव में उत्साह का माहौल था, लेकिन हादसे के बाद मृतका के घर में चीख-पुकार मच गयी.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. आसपास के लोग भी परिवार को सांत्वना देने के लिए पहुंच रहे हैं. समाजसेवी सुरेंद्र पटेल, श्याम सुंदर महतो और राजू राम समेत अन्य लोग परिजनों को ढाढ़स बंधाने में जुटे रहे.

यह भी पढे़ं:

समस्तीपुर पुलिस लाइन में पसरा मातम, दो मासूम बेटों और बीमार मां को छोड़ गई मालती

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन