समस्तीपुर: अकलू चौक NH-28 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने मां-बेटे को कुचला, पिता गंभीर घायल

Updated:
विज्ञापन
Police at the scene of a fatal road accident on NH-28 in Samastipur where a woman and her son lost their lives.

प्रतीकात्मक तस्वीर

समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में एनएच-28 पर हुए भीषण सड़क हादसे में मां और बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

समस्तीपुर से अंकुर कुमार की रिपोर्ट

Samastipur News: मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के अकलू चौक स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर गुरुवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला और उसके पुत्र की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को कुचला

जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार दंपति अपने पुत्र के साथ जा रहे थे. इसी दौरान अकलू चौक के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया. हादसा इतना भीषण था कि महिला और उसके पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे पति गंभीर रूप से घायल हो गए.

पुलिस ने घायल को पहुंचाया अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा. वहीं मुसरीघरारी थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

मृतकों की हुई पहचान

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर महमद्दा गांव निवासी 35 वर्षीय उपासना पोद्दार और उनके 15 वर्षीय पुत्र आर्यन पोद्दार के रूप में हुई है. घायल व्यक्ति की पहचान 38 वर्षीय दीपक पोद्दार के रूप में की गई है, जिनका इलाज चल रहा है.

परिजनों को दी गई सूचना

पुलिस ने घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी है. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और ट्रक की पहचान तथा चालक की तलाश में जुटी हुई है.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन