खेतापुर गांव में वकील के घर बीस लाख से अधिक की चोरी

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की धर्मपुर पंचायत के खेतापुर गांव में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने मेन गेट सहित घरों का ताला काटकर वकील रितिक कुमार रौशन के घर में भीषण चोरी कर ली है.

विज्ञापन

सरायरंजन : थाना क्षेत्र की धर्मपुर पंचायत के खेतापुर गांव में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने मेन गेट सहित घरों का ताला काटकर वकील रितिक कुमार रौशन के घर में भीषण चोरी कर ली है. इस संबंध में गृह स्वामी ने बताया कि वे समस्तीपुर में रहते हैं. यहां से सुबह में भतीजी के द्वारा सूचना मिली की घर में चोरी हो गई है तो आये. चोरों ने घटना की रात घर का ताला तोड़कर करीब 15 से 16 भरी सोना, 125 भर चांदी एवं करीब डेढ़ लाख रुपये से अधिक के सामान एवं कई महत्वपूर्ण कागजात की चोरी कर ले गये हैं. चोरी की घटना के बाद आस पास के लोगों की भीड़ जुट गई. घटना की सूचना पुलिस को दी गई है. सूचना पर पुलिस पहुंच कर जांच शुरू कर दी है. गांव में दहशत का माहौल देखा जा रहा है. थानाध्यक्ष विकास कुमार आलोक ने बताया कि चोरी की घटना हुई है. घटना की जांच की जा रही है. फिलहाल चोरी को लेकर आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन प्राप्त होने के बाद हीं कितने की चोरी हुई है जानकारी मिल पायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन