ePaper

प्रधानमंत्री मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को दी मजबूती : सम्राट चौधरी

Updated at : 09 May 2024 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को दी मजबूती : सम्राट चौधरी

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार ने पिछले दस साल की कड़ी मेहनत के बाद देश की अर्थव्यवस्था को 12 वें स्थान से बढ़ाकर पाचवें स्थान पर लाने का काम किया.

विज्ञापन

उजियारपुर : उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार ने पिछले दस साल की कड़ी मेहनत के बाद देश की अर्थव्यवस्था को 12 वें स्थान से बढ़ाकर पाचवें स्थान पर लाने का काम किया. जिसके दम पर आज भारत की बढ़ रही अर्थव्यवस्था की चर्चा विदेशों में हो रही है. अगले विधानसभा चुनाव से पहले दस लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने के बाद ही वोट मांगने आयेंगे. वे गुरुवार को उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के महंत नारायण दास उच्च विद्यालय मैदान में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने लोगों को शौचालय, पक्का मकान, गैस कनेक्शन, पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं को उपलब्ध कराया है. जबकि बिहार राज्य को रसातल में भेजने का काम लालू प्रसाद यादव ने किया था. कहा कि 2005 से पहले मम्मी और पापा की सरकार थी उसमें लोग घर से नहीं निकलते थे. बेजुबान जानवरों का चारा भी लूटकर खा गये. जिसको बदलने का काम नीतीश कुमार की सरकार ने किया. संचालन भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रमेश कुशवाहा ने किया. सभा को एमएलसी तरुण कुमार, रोसड़ा विधायक पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, जगन्नाथ ठाकुर, ललन प्रसाद सिंह आदि ने संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन