स्वतंत्रता दिवस पर विशेष अतिथि शामिल होंगी मनियारपुर मुखिया

पंचायत के विकास को लेकर मुखिया बेबी देवी की गहरी पहचान बनी है. इन्होंने केंद्र सरकार तक अपनी पहचान को पहुंचाया है.
विद्यापतिनगर : पंचायत के विकास को लेकर मुखिया बेबी देवी की गहरी पहचान बनी है. इन्होंने केंद्र सरकार तक अपनी पहचान को पहुंचाया है. स्वतंत्रता दिवस पर विशेष अतिथि के रूप में मुखिया बेबी देवी को आमंत्रित किया गया है. बेबी देवी विद्यापतिनगर ब्लॉक के मनियारपुर की मुखिया हैं. पंचायत में कई विकासीय जनहित कार्यों को इन्होंने मूर्त रूप दिया है. वहीं मनरेगा, जल संचय, जल निकासी सहित पल पुलिया निर्माण को लेकर पंचायत में मुखिया की सराहना की जाती रही है. पर्यावरण को लेकर यहां पौधरोपण का कार्य भी उत्कृष्ट कहा जाता है. पंचायत में आवास योजना भी गतिशील है. विकास को लेकर दूसरे राज्य के जनप्रतिनिधि इस पंचायत का अवलोकन कर चुके हैं. जानकारी दी गयी है कि भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय नई दिल्ली ने विशेष अतिथि के रूप में बिहार से निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों की सूची में नौ को शामिल कर स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए आमंत्रित किया है. इसमें मनियारपुर पंचायत की मुखिया का नाम शामिल है. इनके साथ एक नोडल पदाधिकारी एवं दो समन्वयक होंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










