क्रिकेट खेल रहे किशोर पर गिरा ठनका, 17 वर्षीय आर्यन की मौत, तीन घायल

Author Ankur kumar|Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन

घटना के बाद मृतक के घर पर जुटे ग्रामीणों की भीड़ | Prabhat Khabar Network

समस्तीपुर जिले में क्रिकेट खेलने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक 17 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे में तीन अन्य बच्चे भी झुलसकर घायल हो गए. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है.

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत किशनपुर यूसुफ पंचायत के वार्ड संख्या-08 में गुरुवार शाम आकाशीय बिजली (ठनका) गिरने से एक 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बच्चे झुलसकर घायल हो गए. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

क्रिकेट खेलते समय हुआ हादसा

मृतक की पहचान वार्ड संख्या-08 निवासी अखिलेश सहनी के 17 वर्षीय पुत्र आर्यन सहनी के रूप में हुई है.

घायलों में वार्ड संख्या-07 निवासी अशोक सहनी के 13 वर्षीय पुत्र रत्नेश सहनी, भोला सहनी की पुत्री जुली कुमारी तथा हरिन्द्र सहनी की पुत्री संध्या कुमारी शामिल हैं. सभी का स्थानीय स्तर पर इलाज जारी है.

परिजनों के अनुसार, आर्यन, रत्नेश और अन्य बच्चे गांव में क्रिकेट खेल रहे थे. इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से चारों गंभीर रूप से झुलस गए.

अस्पताल में आर्यन को मृत घोषित किया गया

घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने आर्यन सहनी को मृत घोषित कर दिया. अन्य तीन घायलों का उपचार जारी है.

गांव में शोक, पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही सरायरंजन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी.

किशोर की असामयिक मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उनके घर पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन