तीन दिन बाद बनेगी हीट वेब की स्थिति
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 May 2024 10:52 PM
तीन दिनों के बाद तापमान में बढ़ाेत्तरी के कारण हीट वेब जैसी स्थिति बन सकती है. सापेक्ष आद्रर्ता सुबह में 60 से 65 प्रतिशत तथा दाेपहर में 30 से 35 प्रतिशत रहने की संभावना है.
समस्तीपुर . डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय,पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 15 से 19 मई 2024 तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल देखे जा सकते हैं. हालांकि पुर्वानुमानित अवधि में मौसम के शुुष्क रहने की संभावना है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. तीन दिनों के बाद तापमान में बढ़ाेत्तरी के कारण हीट वेब जैसी स्थिति बन सकती है. सापेक्ष आद्रर्ता सुबह में 60 से 65 प्रतिशत तथा दाेपहर में 30 से 35 प्रतिशत रहने की संभावना है. पूर्वानुमानित अवधि में औतसन 11 से 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलने का अनुमान है.आज का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रहा,जो सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










