समस्तीपुर में 'प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह' का भव्य आयोजन, 300 से अधिक छात्र सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 16 छात्रा को सम्मानित करती मेयर | Prabhat Khabar Network

समस्तीपुर में 'प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह 2026' का शानदार आयोजन हुआ, जिसमें 300 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. समारोह में शिक्षाविदों ने छात्रों को उनके भविष्य के लिए बहुमूल्य सुझाव दिए.

विज्ञापन

Samastipur Toppers Honored: शहर के होटल प्रीतिका इन में 'प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह 2026' का शानदार आयोजन किया गया. इस गरिमामयी कार्यक्रम में जिले भर के 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 300 से अधिक प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. समारोह की सबसे खास बात यह रही कि सुबह से हो रही बूंदाबांदी के बीच भी सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से भारी संख्या में छात्र और उनके अभिभावक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे. रजिस्ट्रेशन के लिए सुबह नौ बजे से ही विद्यार्थियों की लंबी कतारें लग गई थीं. समारोह के समापन के बाद भी बच्चों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखा गया, जिन्होंने मंच पर अतिथियों के साथ जमकर सेल्फी ली और तस्वीरें खिंचवाईं.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रतिभाएं समाज का गौरव, सकारात्मक प्रेरणा जगाने का बेहतरीन प्रयास: मेयर

समारोह को संबोधित करते हुए नगर निगम की महापौर अनिता राम ने कहा कि समाज की प्रतिभाओं का समय-समय पर सम्मान होना बेहद जरूरी है क्योंकि ये बच्चे और युवा ही हमारे समाज के असली गौरव हैं. उन्होंने प्रभात खबर की सराहना करते हुए कहा कि सार्वजनिक रूप से बच्चों की मेहनत को सराहने से न केवल उनका मनोबल बढ़ता है, बल्कि समाज के अन्य लोगों को भी आगे बढ़ने की सकारात्मक प्रेरणा मिलती है. विशिष्ट अतिथि एसडीओ सदर दिलीप कुमार ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों ने अभी सफलता की पहली सीढ़ी चढ़ी है, आगे मुकाम हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत जारी रखनी होगी. उन्होंने इस सफर में अभिभावकों के त्याग और शिक्षकों के अमूल्य योगदान की विशेष सराहना की.

बच्चों को नंबर लाने की मशीन न बनाएं, रुचि के अनुसार करियर चुनने की दें आजादी

कार्यक्रम में मौजूद शहर के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों, समाजसेवियों और चिकित्सकों ने भी बच्चों का मार्गदर्शन किया. रंजीत निर्गुणी और सीए पंकज ज्योति ने कहा कि लगातार प्रयास से ही ऐसी सफलता मिलती है और नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति ने बच्चों के लिए व्यावसायिक शिक्षा के कई नए द्वार खोल दिए हैं. डॉ. मनोज कुमार सिंह, भाजपा नेता मनोज कुमार गुप्ता और डॉ. सुषमा शिखा ने समय प्रबंधन, आत्मविश्वास और अनुशासन को सफलता का मूलमंत्र बताया. वहीं डॉ. श्रेयसी और महिला कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. विजय कुमार गुप्ता ने अभिभावकों से विशेष अपील करते हुए कहा कि बच्चों पर डॉक्टर या इंजीनियर बनने का बेवजह दबाव न बनाएं और उन्हें नंबर लाने की 'मशीन' न समझें. समस्तीपुर कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. रोहित प्रकाश ने 'कोशिश करने वालों की हार नहीं होती' कविता के जरिए छात्रों में नया जोश भरा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन