ePaper

Samastipur News:रोसड़ा में एनडीए का भव्य कार्यकर्ता सम्मान समारोह

Updated at : 16 Jan 2026 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:रोसड़ा में एनडीए का भव्य कार्यकर्ता सम्मान समारोह

प्रखंड अंतर्गत उच्च विद्यालय पिट्ठाडोभी के प्रांगण में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के तत्वावधान में कार्यकर्ता सम्मान समारोह सह धन्यवाद कार्यक्रम एवं जी राम जी कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया.

विज्ञापन

Samastipur News:रोसड़ा : प्रखंड अंतर्गत उच्च विद्यालय पिट्ठाडोभी के प्रांगण में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के तत्वावधान में कार्यकर्ता सम्मान समारोह सह धन्यवाद कार्यक्रम एवं जी राम जी कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता लोजपा प्रखंड अध्यक्ष अरविंद पासवान ने की. संचालन जदयू प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने किया. इस अवसर पर स्थानीय भाजपा विधायक वीरेंद्र कुमार ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को चादर एवं पाग पहनाकर सम्मानित किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि एनडीए की मजबूती का आधार कार्यकर्ता हैं, जिनकी मेहनत व समर्पण से गठबंधन लगातार जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ रहा है. कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष नीलम सहनी ने जी राम जी कार्यक्रम के उद्देश्य एवं महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से इसे जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया. वहीं भाजपा दक्षिणी जिला अध्यक्ष शशिधर झा एवं कमलाकांत राय ने भी अपने संबोधन में संगठन की एकजुटता व आगामी रणनीतियों पर जोर दिया. कार्यक्रम का समापन संगठन की मजबूती, जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया. इस समारोह में भाजपा जिला मंत्री संजीव कुमार राय, संजू सोनी, जिला प्रवक्ता डॉ विमलेश चौधरी, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रविंद्र कुमार झा, डॉ शिवव्रत महतो, संतोष कुमार बबली, कृष्णदेव महतो, निर्मल झा, सौरभ कुमार सिंह, रामसेवक पासवान, रामदेव महतो, विपिन मिश्रा, प्रशांत कुमार राय, नूनू प्रसाद झा, अखिलेश कुमार गुप्ता, प्रवीण झा, उमेश ठाकुर, मुरारी चौधरी, नवनीत झा, राजीव झा, पंकज मंडल, रणधीर कुमार सिंह, प्रभात कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KRISHAN MOHAN PATHAK

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

KRISHAN MOHAN PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन