ePaper

रेल यात्री ध्यान दें, बिहार संपर्क समेत 12 ट्रेनों का रूट बदला, घर से निकलने से पहले देखें नाम

Updated at : 22 Jan 2026 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Special train

सांकेतिक फोटो

Bihar Train News: गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग के कमीशनिंग काम के चलते रेलवे नन इंटरलॉकिंग का काम कर रहा है. इस कारण से 23 और 24 जनवरी को कई ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं. कुछ ट्रेनों को रीशेड्यूल किया गया है और कुछ स्टेशनों पर टेम्पररी ठहराव नहीं दिया जाएगा.

विज्ञापन

Bihar Train News: गोरखपुर-गोंडा रेल लाइन पर ऑटोमेटिक सिगनलिंग के कमीशनिंग काम को लेकर रेलवे नन इंटरलॉकिंग का काम कर रहा है. यह काम बभनान, परसा तिवारी और स्वामी नारायण छपिया के बीच लगभग 12 किलोमीटर के रेलखंड में किया जायेगा. इस कारण 23 और 24 जनवरी को ब्लॉक लिया गया है. इसका असर कई ट्रेनों के परिचालन पर पड़ेगा. इस दौरान कुछ ट्रेनें बदले हुए से चलायी जायेगी. कुछ ट्रेनों को रीशेड्यूल किया गया है. कुछ ट्रेनों का बभनान और स्वामी नारायण छपिया स्टेशनों पर टेम्पररी ठहराव नहीं दिया जायेगा.

बदले हुए रूट से चलाई जाने वाली ट्रेनें

23 जनवरी को दरभंगा से चलने वाली ट्रेन संख्या 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष, बरौनी से चलने वाली ट्रेन संख्या 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल, दरभंगा से चलने वाली ट्रेन संख्या 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस तथा मुजफ्फरपुर से चलने वाली ट्रेन संख्या 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस को निर्धारित मार्ग गोरखपुर-बस्ती-गोंडा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाया जायेगा.

24 जनवरी को दरभंगा से चलने वाली ट्रेन संख्या 22551 दरभंगा-जालंधर सिटी एक्सप्रेस भी इसी परिवर्तित मार्ग से चलेगी. दिल्ली और अन्य स्टेशनों से बिहार की ओर आने वाली कई ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव किया गया है.

23 जनवरी को नई दिल्ली से चलने वाली ट्रेन संख्या 02570 नई दिल्ली-दरभंगा विशेष, आनंद विहार टर्मिनल से चलने वाली ट्रेन संख्या 12558 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, अमृतसर से चलने वाली ट्रेन संख्या 12408 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस, नई दिल्ली से चलने वाली ट्रेन संख्या 02564 नई दिल्ली-बरौनी विशेष, आनंद विहार टर्मिनल से चलने वाली ट्रेन संख्या 15280 आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा एक्सप्रेस, अमृतसर से चलने वाली ट्रेन संख्या 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस व काठगोदाम से चलने वाली ट्रेन संख्या 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस को गोंडा-बस्ती-गोरखपुर के स्थान पर गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर मार्ग से चलाया जायेगा.

रीशेड्यूल कर चलायी जाने वाली ट्रेन

नन इंटरलॉकिंग काम के कारण कुछ ट्रेनों को रीशेड्यूल भी किया गया है. 23 जनवरी को आनंद विहार टर्मिनल से चलने वाली ट्रेन संख्या 15622 आनंद विहार टर्मिनल-कामाख्या एक्सप्रेस को उत्तर रेलवे और लखनऊ मंडल में 90-90 मिनट रीशेड्यूल कर चलाया जायेगा.

जम्मूतवी से चलने वाली ट्रेन संख्या 14692 जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस को 65-65 मिनट, जबकि अमृतसर से चलने वाली ट्रेन संख्या 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस को 60-60 मिनट नियंत्रित किया जायेगा.

कटिहार से चलने वाली ट्रेन संख्या 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस और मदार जंक्शन से चलने वाली ट्रेन संख्या 19623 मदार जंक्शन-दरभंगा एक्सप्रेस को अपने प्रारंभिक स्टेशनों से 90 मिनट रीशेड्यूल कर चलाया जायेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बभनान स्टेशन पर नहीं रुकने वाली ट्रेन

23 और 24 जनवरी को बभनान स्टेशन पर कई ट्रेनों का टेम्पररी ठहराव नहीं दिया जायेगा. इनमें ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस, बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस, बरौनी-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस, आनंद विहार-रक्सौल एक्सप्रेस, बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस, अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस, काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस, रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस, लखनऊ जंक्शन-बरौनी एक्सप्रेस, बरौनी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस, हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस, जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस और जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस शामिल हैं. इसी तरह स्वामी नारायण छपिया स्टेशन पर भी 23 और 24 जनवरी को बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस व बरौनी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस का अस्थायी ठहराव नहीं रहेगा.

इसे भी पढ़ें: गंगा पर बनेगा 4 किमी लंबा रेल पुल, विक्रमशिला से कटारिया तक बिछेंगी पटरियां, भागलपुर से झारखंड का सफर होगा आसान

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन